Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

New Delhi, 20 अक्टूबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Tuesday को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों की समस्या को लेकर Political तनाव बढ़ रहा है, ऐसे में वे उन लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने हाल ही में ड्रग तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान गंवा दी.

अमित शाह गुरदासपुर के ग्राम मारी पनवां में 12:15 बजे विक्रमजीत सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे. दोपहर 2 बजे गुलजार सिंह के परिजनों से संगरूर के ग्राम तूर बंजारा में और परविंदर सिंह झोटा के परिजनों से दोपहर 3 बजे वार्ड नं. 21, वाटर वर्क्स रोड, मानसा में मुलाकात करेंगे. इसके बाद शाम 4:30 बजे लुधियाना के रामलीला मैदान में विजयादशमी समारोह में हिस्सा लेंगे.

भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने एक्स पोस्ट में कहा कि पंजाब एक गंभीर नशीली दवाओं (ड्रग्स) की समस्या से जूझ रहा है. उन्होंने कहा, “20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब स्वागत करता है. ऐसे समय में जब पंजाब ड्रग्स की गंभीर समस्या से जूझ रहा है, हमें अपने युवाओं और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निर्णायक कार्रवाई, मजबूत नेतृत्व और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता है.”

बिट्टू ने पंजाब में ड्रग्स की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) Government पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही आप Government ने जनता का समर्थन खो दिया है. उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की कि वे ड्रग्स की समस्या से निपटने के लिए अमित शाह के प्रयासों का समर्थन करें.

उन्होंने आगे कहा, “पंजाब में आप Government ने अपना कार्यकाल पूरा होने से काफी पहले ही जनसमर्थन खो दिया है. मैं हर पंजाबी से अपील करता हूं कि वे अमित शाह का समर्थन करें और पंजाब को हमेशा के लिए नशा मुक्त बनाने के हमारे साझा मिशन पर भरोसा रखें. आइए, पंजाब के युवाओं को बचाने और पंजाब के भविष्य को वापस पाने के लिए एकजुट हों!”

इससे पहले Sunday को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह उन लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिनकी हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर आप Government के संरक्षण में काम कर रहे ड्रग तस्करों के खिलाफ आवाज उठाई थी.

शाह ने कहा, “आप Government ने पंजाब को नशे की गर्त में धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, जिसके चलते कई परिवारों को अपने बच्चों को खोना पड़ा है.”

उन्होंने कहा, “Tuesday को मैं मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में उन लोगों के परिवारों से मिलूंगा, जिन्होंने आप Government के संरक्षण में फल-फूल रहे नशा तस्करों के खिलाफ आवाज उठाई और अपनी जान गंवा दी. इन परिवारों ने जो दुख सहा है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.”

गृह मंत्री ने आगे कहा कि नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को चुप कराने की कोशिशें कामयाब नहीं होंगी. उन्होंने भरोसा जताया कि पंजाब की जनता इस मुद्दे पर कड़ा जवाब देगी.

शाह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब पंजाब में नशीले पदार्थों के सेवन को लेकर Political बहस तेज हो गई है. भाजपा ने आप Government की आलोचना तेज कर दी है और इस समस्या से निपटने तथा राज्य के युवाओं को बचाने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है.

20 दिनों में शाह का पंजाब का यह दूसरा दौरा होगा. इससे पहले, 30 सितंबर को उन्होंने जालंधर में नशा विरोधी रैली को संबोधित करने के लिए राज्य का दौरा किया था.

–

ओपी/एएस

Share