Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘राष्ट्रभक्ति और समर्पण से देशसेवा की यात्रा निरंतर चलती रहेगी’, आरएसएस के स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

‘राष्ट्रभक्ति और समर्पण से देशसेवा की यात्रा निरंतर चलती रहेगी’, आरएसएस के स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 20 अक्टूबर . राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर Union Minister मनोहर लाल, नितिन गडकरी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. इसके साथ है संघ के संस्थापकों को याद किया है.

Union Minister मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो. भला हो जिसमें देश का, वो काम सब किए चलो. अनुशासन और देशभक्ति के अद्वितीय प्रतीक राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवक संघ के समस्त स्वयंसेवकों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी स्थापना से ही भारतीय संस्कृति की रक्षा व युवाओं को संगठित कर उनमें राष्ट्रभक्ति के विचारों को सींचने का उल्लेखनीय कार्य किया है. संघ, एक ओर समाज सेवा के कार्यों को गति देकर हर वर्ग को सशक्त बना रहा है, तो दूसरी ओर शैक्षणिक प्रयासों से देशहित के प्रति समर्पित देशभक्तों का निर्माण कर रहा है. इस अवसर पर उन सभी स्वयंसेवक बंधुओं को भी नमन जो हर परिस्थिति में निष्काम कर्मयोगियों की भांति माँ भारती की सेवा और समाज के उत्थान के लिए अविराम कार्य कर रहे हैं. यह पवित्र भाव सदैव युवाओं को देश व समाज सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.”

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “मातृभूमि की सेवा हेतु समर्पित राष्ट्र की सेवा और अनुशासन के मुलमंत्र से करोड़ो भारतीयों को प्रेरित करने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की समस्त स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. संघ के 100 वर्ष के इस कालखंड में स्वार्थ से उपर उठकर राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना से लाखों स्वयंसेवकों को त्याग और समर्पण की राह दिखाने का कार्य हुआ है. राष्ट्रभक्ति और समर्पण भाव से राष्ट्र के सेवा की यह यात्रा निरंतर चलती रहेगी.”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस उस अविराम ध्येय-यात्रा के स्मरण का दिवस है, जिसने एक शताब्दी से राष्ट्र के पुनरुत्थान, समाज के संगठन और सांस्कृतिक चेतना के जागरण के लिए स्वयं को समर्पित किया है. परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने जिस पवित्र ध्येय के साथ संघ का शुभारंभ किया था, वह आज एक विशाल वटवृक्ष के रूप में असंख्य स्वयंसेवकों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा दे रहा है. इन स्वयंसेवकों का जीवन त्याग, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की ऐसी दीपमालिका है, जिसके प्रकाश से समाज जीवन को दिशा और राष्ट्रजीवन को नई ऊर्जा प्राप्त हुई है.”

Union Minister ने आगे कहा, “संघ की यह शताब्दी यात्रा हमें स्मरण कराती है कि स्वयंसेवक के लिए मां भारती की सेवा ही साधना है, समाज का उत्थान ही संकल्प है और राष्ट्र का वैभव ही ध्येय है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर परम पूज्य डॉ. हेडगेवार जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन तथा समस्त स्वयंसेवक बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं. मां भारती की सेवा का यह यज्ञ अनवरत प्रज्वलित रहे और India पुनः विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करे.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े एक्स पर लिखा, “राष्ट्र आराधना को समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 101 वर्षों की अनवरत यात्रा India के सांस्कृतिक पुनर्जागरण की जीवंत चेतना है. व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का यह संकल्प हर देशवासी के लिए प्रेरणा है. 1925 से आरंभ हुआ यह ईश्वरीय कार्य आज वटवृक्ष बनकर सेवा, समृद्धि और सुरक्षा के हर पड़ाव पर राष्ट्र के साथ खड़ा है. पंच प्रण को आधार बनाकर विकसित India 2047 के संकल्प को साकार करने में जुटे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई.”

–

ओपी/एएस

Share