Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

संजय राउत पूरी तरह से विफल इंसान, इसलिए करते हैं बयानबाजी : राजीव चंद्रशेखर

संजय राउत पूरी तरह से विफल इंसान, इसलिए करते हैं बयानबाजी : राजीव चंद्रशेखर

New Delhi, 20 अक्टूबर . केरलम के भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने अल्बानिया के Supreme Court को जलाए जाने का जिक्र करते हुए सुझाव दिया था कि India को ऐसी घटनाओं से सबक लेना चाहिए.

राजीव चंद्रशेखर ने से कहा, “संजय राउत के साथ कभी बहस नहीं करनी चाहिए. संजय राउत एक पूरी तरह से विफल इंसान हैं, न केवल अपनी पार्टी, बल्कि खुद अपने लिए भी. वे Mumbai के नगर निगम चुनाव में भी कोई मायने नहीं रखते. इसलिए, वे जो कुछ भी कहते हैं, वह बस एक बेहद हताश और निराश व्यक्ति की बकवास है. इसलिए, उन्हें नजरअंदाज करें. मुझे लगता है कि India की जनता ने यह बिल्कुल साफ तौर पर समझ लिया है, खासकर तब से जब राहुल गांधी के करीबी लोगों ने इस आंदोलन के असली इरादों के बारे में बात करना शुरू किया है कि वे बांग्लादेश की तरह हिंसक विद्रोह और सत्ता परिवर्तन चाहते हैं.”

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर राजीव चंद्रशेखर ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi की विकास की राजनीति और ‘विकसित भारत’ के विजन को ज्यादा से ज्यादा भारतीय अपना रहे हैं. इसलिए, ये लोग हताश हैं और वे अराजकता फैलाने की कोशिश करेंगे. मोहन भागवत ठीक यही कह रहे हैं. सावधान रहें कि जब हम India को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, तो कुछ ऐसे लोग भी हैं जो India को पीछे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.”

सीएमआरएल-एक्जालॉजिक घोटाला मामले में केरलम भाजपा के अध्यक्ष ने कहा, “राहुल गांधी अकेले ही भ्रष्टाचार के आरोपी सीपीएम के पूर्व Chief Minister पिनराई विजयन को बचा रहे हैं. पिनराई विजयन के बारे में चुनाव के दौरान केरलम दौरे पर राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें जेल जाना चाहिए. अब, जैसा कि हमने पहले ही कहा था, पक्के सबूत सामने आए हैं कि उन्होंने जमीन हड़पी है और उनकी बेटी की कंपनी ने भारी कमाई की है. केरलम Police इस मामले में आनाकानी कर रही है और पूर्व Chief Minister के खिलाफ केस दर्ज करने या First Information Report करने से कतरा रही है.”

–

–ओपी/पीएम

Share