Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल के बर्धमान में जंगल से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम बंगाल के बर्धमान में जंगल से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी Police

कोलकाता, 20 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में Tuesday सुबह श्यामपुरा मंदिर के पास स्थित जंगल में 33 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला. Police के अनुसार, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

Police ने बताया कि मृतक की पहचान लक्ष्मीराम मंडी के रूप में हुई है. शव मिलने के समय उसने लाल धोती और सफेद शर्ट पहनी हुई थी. उसके गले में एक लाल कपड़ा लिपटा हुआ था. शव एक पेड़ से लटका हुआ था, जिसमें उसके घुटने मुड़े हुए थे और पैर जमीन को छू रहे थे. वह कांक्सा की बांकाटी ग्राम पंचायत के डंगल इलाके का रहने वाला था.

आसनसोल-दुर्गापुर Police कमिश्नरेट के एक अधिकारी ने कहा, “यह कोई आत्मघाती कदम था या मौत किसी और वजह से हुई, इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा. हम इस घटना की पूरी जांच कर रहे हैं.”

स्थानीय लोगों के अनुसार, Monday शाम को लक्ष्मीराम मंडी अचानक लापता हो गया था. जब ​​वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिवारवालों को शक हुआ. आसपास के इलाकों में और परिचितों के घरों में भी उसे तलाशा गया. काफी खोजने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला.

स्थानीय लोगों ने Tuesday सुबह श्यामरूपा मंदिर के पास के जंगल में एक युवक का शव लटकता हुआ मिला. जब ग्रामीण पास गए और शव को देखा, तो उन्होंने उसकी पहचान कर ली. इसकी सूचना कांक्सा की मालंदिघी Police चौकी को दी गई. सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर उप-जिला अस्पताल भेज दिया गया.

Police के अनुसार, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच शुरू कर दी गई है. इलाके के ग्रामीण अब भी दहशत में हैं और यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस घटना के पीछे कौन है.

–

एएसएच/पीएम

Share