Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
मानवीय रुचि,राष्ट्रीय

‘अहंकार के बजाय विनम्रता और निरंतर सीखने का भाव रखना चाहिए’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

‘अहंकार के बजाय विनम्रता और निरंतर सीखने का भाव रखना चाहिए’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

New Delhi, 22 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को अहंकार के बजाय विनम्रता और निरंतर सीखने का संदेश देते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया.

पीएम मोदी की ओर से संस्कृत श्लोक, “खद्योतो द्योतते तावद् यावन्नोदयते शशी. उदिते तु सहस्रांशौ न खद्योतो न चन्द्रमाः..” शेयर किया गया है, जिसका हिंदी भावार्थ है कि आकाश में चमकता हुआ जुगनू चंद्रमा के अभाव में ही कुछ समय तक चमकता दिखाई देता है. लेकिन सूर्य के उदित होते ही न जुगनू का प्रकाश दिखाई देता है और न ही चंद्रमा का. इसी प्रकार, छोटी उपलब्धि का प्रभाव तभी तक रहता है, जब तक उससे श्रेष्ठ उपलब्धि सामने नहीं आती. इसलिए अहंकार के बजाय विनम्रता और निरंतर सीखने का भाव रखना चाहिए.

Prime Minister की ओर से साझा किया गया यह श्लोक संस्कृत सुभाषित है, जो मुख्य रूप से संस्कृत के प्रसिद्ध सुभाषित संग्रह ‘सुभाषितरत्नभांडागारम्’ (सूर्यान्योक्ति अध्याय) में संकलित है. इसके अलावा इसे विभिन्न संस्कृत लोकोक्ति और सुभाषित कोशों में भी उद्धृत किया गया है.

इस श्लोक के माध्यम से बताया गया है कि जुगनू तभी चमकता है, जब तक कि चंद्रमा का उदय नहीं होता. लेकिन, जब हजारों किरणों वाले सूर्य का उदय होता है तो न तो जुगनू का प्रकाश दिखाई देता है और न ही चंद्रमा का प्रकाश दिखाई देता है.

इसका भावार्थ है कि जब तक कोई श्रेष्ठ या अधिक प्रतिभाशाली व्यक्ति न हो, तब तक छोटा या कम ज्ञानी व्यक्ति ही श्रेष्ठ माना जाता है. लेकिन, सूर्य के महान प्रकाश के सामने चंद्रमा या जुगनू का तेज फीका पड़ जाता है.

Prime Minister मोदी की ओर से इस पोस्ट के माध्यम से संदेश दिया गया है कि व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए. उसे हमेशा विनम्र रहना चाहिए और निरंतर सीखते रहना चाहिए. सूर्य के प्रकाश के माध्यम से बताने की कोशिश की गई है कि जुगनू का प्रकाश तभी तक दिखाई देता है, जब तक कि चंद्रमा का प्रकाश न दिखने लगे. ऐसे ही चंद्रमा का प्रकाश तभी तक दिखाई देता है, जब तक कि सूर्योदय न हो जाए.

–

एसडी/एबीएम

Share