Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आपदा,राष्ट्रीय

कोलकाता में भीषण आग से कई दुकानें जलकर खाक, दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू

कोलकाता में भीषण आग से कई दुकानें जलकर खाक, दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू

कोलकाता, 20 अक्टूबर . दक्षिण कोलकाता के बाघा जतिन इलाके के एक बाजार में Tuesday को भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आग में 15 दुकानें जल गई हैं. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

राज्य अग्निशमन सेवा विभाग के सूत्रों ने बताया कि आग सबसे पहले बाजार की एक दुकान में लगी और फिर तेजी से आसपास की कई दुकानों में फैल गई. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “कुल 15 दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में लगभग तीन घंटे लग गए. अब आग पूरी तरह से नियंत्रण में है.”

जानकारी मिली है कि सुबह आग लगने की खबर मिलने के बाद स्थानीय नेताजी नगर Police थाने के Policeकर्मी मौके पर पहुंच गए. राज्य अग्निशमन सेवा विभाग को भी तुरंत सूचित कर दिया गया. जैसे-जैसे आग की तीव्रता बढ़ी, मौके पर तैनात दमकल गाड़ियों की संख्या भी बढ़ा दी गई. दमकल की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. दमकलकर्मियों ने आग को बाजार के अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए भी काफी मशक्कत की.

राज्य अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग सबसे पहले एक ऐसी दुकान में लगी जहां पूजा का सामान बेचा जाता था. मौके पर मौजूद अधिकारी ने बताया, “माना जा रहा है कि तड़के करीब 4 बजे उस दुकान में आग लगी. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उस दुकान में आग किस वजह से लगी. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, कुल 15 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं. हालांकि, पूरी जांच के बाद ही नुकसान के सही आंकड़े का पता चल सकेगा.”

इस आग के कारण गरिया और जादवपुर को जोड़ने वाली राजा एससी मल्लिक रोड पर यातायात बाधित हो गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए Police मौके पर मौजूद है. आग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

सुबह आग लगने की खबर मिलने के बाद कई व्यापारी बाघाजतिन बाजार पहुंचे. पूजा के समय अपना सब कुछ खो देने के कारण कई व्यापारी पूरी तरह टूट गए थे. जादवपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक शरबरी मुखर्जी भी मौके पर मौजूद थीं.

–

एसडी/डीकेपी

Share