कुमार सानू के जन्मदिन पर बेटी शैनन ने लुटाया प्यार, कहा- आप घर की मुस्कान हो

Mumbai , 20 अक्टूबर . मशहूर गायक कुमार सानू Tuesday को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी बेटी शैनन के (शैनन कुमार सानू ) ने जन्मदिन की बधाई दी. शैनन ने अपने पिता को घर की मुस्कान और सकारात्मकता फैलाने वाला व्यक्ति बताया है.
शैनन के ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गायक की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं पापा. आपकी मुस्कान से हमारे परिवार में खुशी और सकारात्मकता आती है. आपने हमें भी यही सिखाया है. भगवान करे आप लाखों साल तक ऐसे ही मुस्कुराते रहें.” शैनन की इस पोस्ट को social media पर काफी पसंद किया जा रहा है.
मशहूर गायक कुमार सानू मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने Bollywood से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में गायन किया है. अब उन्हीं की राहों पर उनकी बेटियां आगे बढ़ रही हैं. दरअसल, शैनन के गायिका और Actress हैं. उन्होंने लंदन की रॉयल एकेडमी ऑफ म्यूजिक से संगीत की शिक्षा प्राप्त की है. वहीं, एनाबेल गीतकार और लेखिका हैं. शैनन के ने पॉप और अंग्रेजी संगीत के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है.
ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार पूह बेयर द्वारा निर्मित उनका पहला सिंगल ‘ए लॉन्ग टाइम’ था. हालांकि, इंग्लिश गानों के अलावा शैनन के ने अपने पिता कुमार सानू के साथ भी काम किया है. उनका गाना ‘एंटीडोट’ India में नंबर 1 और ग्लोबल स्तर पर नंबर 3 पर रहा था. उन्होंने फादर्स डे के मौके पर अपने पिता के साथ ‘पापा’ नामक गाना भी गाया था.
उन्होंने हॉलीवुड फिल्म ‘टोड’ में काम किया है, जिसमें जेम्स फ्रेंको और टिफनी हैडिश जैसे कलाकार हैं. इसके अलावा वह कांस फिल्म फेस्टिवल और कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल का भी हिस्सा रह चुकी हैं.
साल 2023 में संजय मिश्रा अभिनीत फिल्म ‘चल जिंदगी’ से Bollywood में अभिनय की शुरुआत की थी. हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि शैनन के को रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट शामिल किए जाने पर विचार किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
–
एनएस/एएस


