Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

संगीतकार बप्पी लहरी मार्ग : 45 साल तक जहां रहे ‘बप्पी दा’, अब उनके नाम से जानी जाएगी सड़क

संगीतकार बप्पी लहरी मार्ग : 45 साल तक जहां रहे ‘बप्पी दा’, अब उनके नाम से जानी जाएगी सड़क

Mumbai , 20 अक्टूबर . Mumbai में दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लहरी (बप्पी दा) के सम्मान में उनके निवास क्षेत्र की एक सड़क का नाम ‘संगीतकार बप्पी लहरी मार्ग’ रखा गया है. बप्पी लहरी करीब 45 वर्षों तक इस इलाके में रहे थे. इस नामकरण समारोह का आयोजन अक्टूबर में किया गया, जिसमें Maharashtra के उपChief Minister देवेंद्र फडणवीस सहित फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया.

Actor गुलशन ग्रोवर ने आयोजन में शामिल होने के बाद मीडिया के साथ बातचीत की. उन्होंने बप्पी लहरी को सिनेमा, संगीत और कला का प्रतीक बताया. साथ ही, इस सम्मान को गर्व की बात बताया.

उन्होंने कहा, “बप्पी लहरी सिनेमा- म्यूजिक के लीजेंड थे और कला के क्षेत्र में उन्होंने इतना नाम कमाया है. असाधारण योगदान दिया और नए रास्ते दिखाए हैं, तो उनके नाम पर स्मारक बनना बहुत गर्व और सम्मान की बात है. बप्पी दा का पूरा परिवार और उन्हें चाहने वाले यहाँ पर मौजूद हैं, तो सभी को खुशी हो रही है और उनके परिवार को भी मेरी तरफ से ढेरों बधाई.”

Actor सुनील शेट्टी का कहना है कि यह सम्मान कई साल पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन “देर आए दुरुस्त आए.” बप्पी लहरी को बेमिसाल लीजेंड बताते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि बप्पी दा उनके लिए परिवार जैसे थे.”

Actress पूनम ढिल्लों ने महान सिंगर और म्यूजिक कंपोजर को एक प्यार करने वाले, जिंदादिल और बड़ी शख्सियत के तौर पर याद किया. उन्होंने कहा कि हर कोई जो बप्पी लहरी से मिला है या उनके साथ काम किया है, वह उनकी यादगार शख्सियत, म्यूजिक और अपनेपन के लिए उन्हें हमेशा याद रखेगा. पूनम ढिल्लों ने यह भी कहा कि म्यूजिक के इस लीजेंड के लिए यह सम्मान सच में बहुत जरूरी था.

पूनम ढिल्लों ने कहा, “मुझे लगता है कि बप्पी दा को जो सम्मान दिया जा रहा है, वह बहुत जरूरी था और ये सड़क बप्पी दा के नाम से पहले भी जानी जाती थी. क्योंकि जब भी कोई व्यक्ति रास्ता पूछता था, तो उसे यही बोला जाता था कि बप्पी लहरी के घर से गुजर कर ही आगे जाना. मुझे लगता है कि उन्होंने हमारी इंडस्ट्री के लिए बहुत शानदार गाने दिए और उनके गाने भी अलग तरह के होते हैं, जो भी उनके गाने सुनेगा, तुरंत पहचान जाएगा.”

उन्होंने आगे कहा, “बप्पी लहरी का गाना गाने अपना एक स्टाइल था और वे हमेशा इसी से याद किए जाएंगे. इसी स्टाइल को बरकरार रखते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर भी गाने बनाए हैं और वहां पर भी लोगों ने उन्हें पसंद किया था.”

–

एनएस/एएस

Share