इटली: मिलान में हिंसा की आशंका से लग्जरी स्टोर बंद, तैनात होंगे 500 अतिरिक्त सैनिक

रोम, 20 अक्टूबर . इटली के मिलान शहर में वीकेंड पर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद Government ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का फैसला किया है. उप Prime Minister मातेओ साल्विनी ने शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 500 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात करने का ऐलान किया. हिंसा की आशंका के बीच मिलान के प्रमुख लग्जरी शॉपिंग इलाकों में कई दुकानों को बंद कर शोकेस से कीमती सामान हटा लिया गया.
सप्ताहांत में मिलान ही वो शहर था जहां प्रदर्शनकारियों और Police के बीच जबरदस्त झड़पें हुईं. कुछ प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में लूटपाट की और सार्वजनिक के साथ ही निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया. Saturday को शुरू हुआ प्रदर्शन शुरुआत में शांतिपूर्ण था, लेकिन बाद में कई जगहों पर हालात बेकाबू हो गए. प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने कूड़ेदानों में आग लगाई और Police पर पथराव किया.
साल्विनी ने Monday को social media पर कहा कि मिलान की सुरक्षा के लिए 500 अतिरिक्त सैनिक भेजे जाएंगे. इस तैनाती को Tuesday को तय कैबिनेट बैठक में सुरक्षा उपायों के पैकेज में शामिल किए जाने की उम्मीद है.
मिलान इटली का प्रमुख वित्तीय और फैशन केंद्र है. शहर के प्रसिद्ध वाया मोंटेनापोलियोने इलाके में शैनल, टिफनी और दिओर जैसे अंतरराष्ट्रीय लग्जरी ब्रांडों के स्टोर हैं. हिंसा दोबारा भड़कने की आशंका के कारण कई दुकानों ने Monday को समय से पहले शटर गिरा दिए. कुछ दुकानों की खिड़कियों को लकड़ी और गत्ते से ढक दिया गया, जबकि कई ने अपने शोकेस से महंगा सामान हटा लिया.
समाचार एजेंसी एएनएसए ने बताया कि Police ने शहर के प्रमुख इलाकों में गश्त बढ़ा दी है. अधिकारियों के अनुसार, Sunday को हुई हिंसा के दौरान 271 युवाओं को Police हिरासत में लिया गया. इनमें से 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 23 नाबालिग और 13 विदेशी नागरिक शामिल थे. इसके अलावा 28 लोगों के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दर्ज की गई.
इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी ने हिंसा की निंदा करते हुए Monday को मंत्रियों और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की. Government नाबालिगों से जुड़ी हिंसक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और युवा गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई के विकल्पों पर विचार कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाबालिगों को एहतियातन हिरासत में रखने की अवधि बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है.
मिलान के अलावा बोलोन्या, ब्रेसिया, बर्गामो और ट्यूरिन सहित उत्तरी इटली के अन्य शहरों में भी प्रदर्शन के दौरान झड़पें हुईं. Saturday को इन घटनाओं में 28 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई थी.
–
केआर/


