Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

भाजयुमो में कुलगाम के जुबैर अहमद गनी को मिली जगह, युवाओं की आवाज उठाने की कही बात

भाजयुमो में कुलगाम के जुबैर अहमद गनी को मिली जगह, युवाओं की आवाज उठाने की कही बात

कुलगाम, 21 अक्टूबर . जम्मू-कश्मीर के कुलगाम निवासी जुबैर अहमद गनी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है. इस नियुक्ति पर गनी ने भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया. गनी ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर, विशेषकर कश्मीर के युवाओं के लिए भी गर्व की बात है कि कुलगाम के एक युवा को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में जिम्मेदारी दी गई है.

जुबैर अहमद गनी ने कहा कि वह Prime Minister Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संगठन के अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति दिल से आभार व्यक्त करना चाहते हैं. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के नेताओं का भी धन्यवाद किया. गनी ने कहा कि नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में काम करने का अवसर दिया है, जिसके लिए वह सभी के शुक्रगुजार हैं. उन्होंने कहा कि वह उस समय भाजपा से जुड़े, जब कुलगाम और दक्षिण कश्मीर में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दी गई थी. कठिन परिस्थितियों के दौरान उन्होंने भाजपा का दामन थामा और संगठन के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया है. पार्टी में उन्हें अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सामने रखने और युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर मिला है.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने के बाद जुबैर अहमद गनी ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के युवाओं और आम लोगों के मुद्दों को उठाने का प्रयास करेंगे. संगठन ने उन्हें जो अवसर दिया है, उसका इस्तेमाल वह अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए करना चाहते हैं. भाजपा ने हमेशा यहां के लोगों और युवाओं की बात की है और हमने भी हमेशा लोगों की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे.

उन्होंने कहा कि वह खुद को नेता के बजाय जनता का सेवादार और भाजपा का कार्यकर्ता मानते हैं. संगठन में मिली नई जिम्मेदारी लोगों के बीच काम करने और उनकी समस्याओं को उठाने का अवसर है. राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी के जरिए मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे.

–

पीएसके/वीसी

Share