हजरतगंज हत्याकांड: तीन आरोपियों की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर, एसटीएफ लखनऊ रवाना

नागपुर, 21 सितंबर . Lucknow Police एसटीएफ को नागपुर जिला अदालत से बड़ी सफलता मिली है. हजरतगंज हत्याकांड में फरार चल रही श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर अली को Lucknow ले जाने के लिए कोर्ट ने 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड मंजूर किया है.
उत्तर प्रदेश Police द्वारा अदालत में दिया गया आवेदन सामने आया है. रिपोर्ट कोतवाली हजरतगंज कमिश्नरेट उत्तर प्रदेश की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला नागपुर, को संबोधित करते हुए कहा गया कि थाना हजरतगंज में 10 अक्टूबर को पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार अभियुक्तों में पहली अभियुक्त श्रद्धा दुबे (उम्र 28 से 32) है. उनका हाल का पता 4 बी फ्लैट, अवध्रीन अपार्टमेंट, नारायण रोड, सुल्तानगंज, हजरतगंज है, जबकि उनका मूल निवास 340 पुष्पवाटिका, राजाजीपुरम, मालिकाऊं आईमा, जनपद रायबरेली है.
दूसरी अभियुक्त रश्मि दुबे (28) वर्ष है. उसका पता ओमेक्स आर 2 टावर, फ्लैट नंबर 2, सुशांत गोल्फ सिटी, Lucknow है. तीसरा अभियुक्त तनवीर अली उर्फ दानिश थाना आलमबाग, Lucknow का निवासी है.
Police ने आवेदन में बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट Lucknow द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट और सहायक Police आयुक्त हजरतगंज द्वारा गठित कमेटी के आदेश पर थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में संयुक्त Police टीम ने नागपुर के थाना बेलतरोड़ी के सहयोग से महिला एएसआई 5077 स्नेहलता जयभारे की मौजूदगी में एक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1105 से तीनों को 20 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया.
महिला हवालात मौजूद न होने के कारण नागपुर शहर के थाने में ही मेडिकल परीक्षण कराया गया.
Police ने कोर्ट से अपील की कि जनपद नागपुर से Lucknow की दूरी करीब 900 किलोमीटर है, जिसे उचित साधन से तय करना है, इसलिए 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड दिया जाए ताकि समय पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट Lucknow के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत ली जा सके.
–
एससीएच/वीसी


