दिल्ली के मौर्य एनक्लेव में लड़की को लेकर हुए विवाद में हत्या, पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़ा

New Delhi, 21 अक्टूबर . New Delhi की मौर्य एनक्लेव Police ने हत्या के मामले में चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है. इसी के साथ Police ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार को भी बरामद कर लिया है.
दरअसल, Tuesday को मौर्य एनक्लेव Police स्टेशन को एक पीसीआर कॉल मिली कि पीतमपुरा के क्यूयू ब्लॉक स्थित चौधरी डेयरी के पास किसी को चाकू मार दिया गया है. सूचना मिलते ही Police तत्काल मौके पर पहुंची. घायलों को बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, जिसकी पहचान अरुण के रूप में हुई है. वहीं, दूसरे मरीज की पहचान आशु के रूप में हुई है, जिसे चाकू लगने से चोटें आई है. वह अस्पताल में इलाजरत है.
जांच के दौरान पता चला कि यह घटना एक लड़की से जुड़े विवाद के कारण हुई थी. इस मामले को लेकर हुई बहस के बाद आरोपियों ने दोनों पीड़ितों पर खंजर से हमला कर दिया.
मौर्य एनक्लेव Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की गई. पकड़े गए चार नाबालिगों में से एक की निशानदेही पर खून से सना एक खंजर भी बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया था.
Police की ओर से इस मामले से संबंधित आगे की कार्रवाई और जांच जारी है.
चाकू से जानलेवा हमले की एक दूसरी घटना Wednesday को Mumbai से सामने आई, जहां पवई इलाके में गरबा खेलने जाने से नाराज पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई. Police ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़िता की पहचान वैशाली महेश रजत (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गरबा खेलने गई थी. इसी बात से नाराज होकर पति महेश सुभाष रजत ( 35) ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया और हत्या करने की कोशिश की.
–
डीके/वीसी


