Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

रेणुका सिंह ठाकुर जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से आउट, जिंतिमानि कलिता को मिला मौका

रेणुका सिंह ठाकुर जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से आउट, जिंतिमानि कलिता को मिला मौका

वडोदरा, 22 अक्टूबर . जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को झटका लगा है. तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर इस सीरीज से बाहर हो गई हैं. उनके स्थान पर ऑलराउंडर जिंतिमानि कलिता को टीम में शामिल किया है.

रेणुका विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं, लेकिन Dubai में एशिया कप जीतने वाली और जापान में एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थीं.

बीसीसीआई ने बताया कि रेणुका, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था, अभी Bengaluru स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपनी गेंदबाजी क्षमता (10 ओवर तक गेंदबाजी करने की क्षमता) पर काम कर रही हैं. 50 ओवरों के फॉर्मेट में खेलने के लिए इतनी गेंदबाजी करना जरूरी है, इसलिए वह इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगी.

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने Thursday को कहा, “वह अभी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 50 ओवरों के फॉर्मेट के लिए जरूरी गेंदबाजी क्षमता हासिल करने पर काम कर रही हैं. रायपुर में हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज का हिस्सा रहीं जिंतिमानि टीम के साथ वडोदरा पहुंच गई हैं, जहां कल से वनडे सीरीज शुरू होगी.”

जिंतिमानि को Gujarat जायंट्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के लिए रिटेन किया है. वह अब भारतीय वनडे टीम के तेज गेंदबाजी ग्रुप में शामिल हो गई हैं. इस ग्रुप में उनके साथ क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा और सायली सतघरे भी मौजूद हैं.

स्पिन विभाग काफी मजबूत नजर आ रहा है, जिसमें उप-कप्तान दीप्ति शर्मा, श्री चरानी और वैष्णवी शर्मा जैसे विकल्प भारतीय टीम प्रबंधन के पास मौजूद हैं. स्मृति मंधाना के सभी फॉर्मेट के लिए कप्तान बनने के बाद, यह India की पहली वनडे सीरीज होगी.

वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में जिम्बाब्वे को मौजूदा वनडे वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ एक कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा. तीनों मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे. पहला वनडे Friday को, दूसरा मैच Sunday को और अंतिम मैच Wednesday को होगा.

India की वनडे टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघारे और जिंतिमानि कलिता.

–

आरएसजी/वीसी

Share