Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप को गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

ट्रंप को गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

वाशिंगटन, 21 अक्टूबर . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप को गोली मारने की धमकी देने के आरोप में 24 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, आरोपी की पहचान जेडेन रीड के रूप में हुई है. उसे Saturday को कंसास के क्लियरवॉटर से गिरफ्तार किया गया. वह फिलहाल संघीय हिरासत में है और उसकी हिरासत को लेकर सुनवाई होनी है.

अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने Monday को जारी बयान में बताया कि मामले की जांच 15 अक्टूबर को मिली एक सूचना के बाद शुरू हुई थी. इस सूचना के आधार पर अधिकारियों ने आरोपी की फेसबुक टिप्पणियों की जांच की. ये टिप्पणियां केएकेई न्यूज की उस खबर के नीचे की गई थीं, जिसमें ट्रंप के कंसास के विचिटा दौरे की जानकारी दी गई थी.

जांचकर्ताओं के अनुसार, रीड ने फेसबुक पर ट्रंप को गोली मारने की बात कही थी. उसने लिखा, “ट्रंप को गोली मार देनी चाहिए” और पूछा कि उन्हें निशाना बनाने वाला व्यक्ति कहां है? इसके तुरंत बाद उसने एक अन्य टिप्पणी में हथियार और गोलियों का जिक्र करते हुए President को मारने की धमकी दी.

अधिकारियों को जांच के दौरान केडब्ल्यूसीएच 12 न्यूज की एक अन्य खबर पर भी आरोपी की टिप्पणियां मिलीं. यह खबर भी ट्रंप के प्रस्तावित दौरे से संबंधित थी. इनमें रीड ने President को कंसास में गोली मारने की इच्छा जताई और खुद ऐसा करने की बात कही.

आरोपी ने एक अन्य टिप्पणी में दावा किया कि उसे पता है कि ट्रंप कहां भाषण देंगे. उसने आसपास की इमारतों की छतों का नक्शा तैयार करने का भी उल्लेख किया. जांचकर्ताओं के अनुसार, उसकी टिप्पणी में इस्तेमाल किया गया वाक्यांश ‘गेट किर्क्ड’ सितंबर 2025 में यूटा वैली यूनिवर्सिटी में 31 वर्षीय Political कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या की घटना की ओर संकेत करता प्रतीत होता है.

इन टिप्पणियों के सामने आने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच की और Saturday को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

इन धमकियों के बावजूद ट्रंप Monday शाम कंसास के पार्क सिटी में चुनावी रैली में शामिल हुए. इस रैली का उद्देश्य रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर रोजर मार्शल के दोबारा चुनाव जीतने के अभियान को समर्थन देना था.

ट्रंप को पहले भी सुरक्षा संबंधी गंभीर घटनाओं का सामना करना पड़ा है. इस साल अप्रैल में एक बंदूकधारी शॉटगन लेकर वाशिंगटन हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन के रात्रिभोज के दौरान सुरक्षा जांच चौकी तक पहुंच गया था. उस घटना में ट्रंप को कोई चोट नहीं आई थी. बाद में इस कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित किया गया और 24 जुलाई को आयोजित किया गया.

बार-बार सामने आ रही सुरक्षा चुनौतियों के बावजूद ट्रंप देशभर में सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे हैं. हालिया धमकी के मामले ने एक बार फिर अमेरिकी President की सुरक्षा और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान संभावित खतरों को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

–

केआर/

Share