Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों के वॉयस सैंपल से मिलाई जाएगी धमकी भरे ऑडियो की आवाज

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों के वॉयस सैंपल से मिलाई जाएगी धमकी भरे ऑडियो की आवाज

Mumbai , 21 अक्टूबर . Bollywood एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले की जांच में अब धमकी भरे ऑडियो क्लिप की आवाज की पहचान करने पर फोकस किया जा रहा है. Mumbai Police इस ऑडियो की आवाज का मिलान पंजाब, दिल्ली और Rajasthan Police के पास मौजूद ‘वॉयस बैंक’ से करने की तैयारी कर रही है.

इन वॉयस बैंक में कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों की आवाज के सैंपल मौजूद हैं. जांच एजेंसियां इन रिकॉर्डिंग की मदद से पता लगाने की कोशिश करेंगी कि वायरल ऑडियो में सुनाई देने वाली आवाज किसकी है और क्या उसका संबंध गैंग से जुड़े किसी व्यक्ति से है.

Mumbai Police के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, इस बार जांच के दायरे में अनिल पंडित की आवाज से जुड़ी कथित ऑडियो क्लिप भी है, जो टाइगर श्रॉफ को धमकी दिए जाने के बाद सामने आई थी. हालांकि, इस ऑडियो की प्रामाणिकता की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में Police आवाज का मिलान करने के साथ यह भी जांच करेगी कि ऑडियो में सुनाई देने वाला व्यक्ति वास्तव में कौन है.

सूत्रों का कहना है कि धमकी भरे ऑडियो की जांच में सबसे बड़ी चुनौती आवाज की पहचान करना है क्योंकि अलग-अलग मामलों में अलग नाम और अलग आवाजों के जरिए धमकियां दिए जाने की बात सामने आती रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली Police के पास बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों के 200 से ज्यादा ऑडियो सैंपल का डेटाबेस है. वहीं, पंजाब और Rajasthan Police के पास भी ऐसे वॉयस बैंक मौजूद हैं. इन रिकॉर्डिंग की मदद से संदिग्ध आवाज का मिलान किया जा सकता है. इससे जांच एजेंसियों को यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि धमकी भरे ऑडियो का संबंध किसी पुराने मामले या पहले से जांच के दायरे में रहे व्यक्ति से है या नहीं.

इससे पहले सलमान खान, आमिर खान, रोहित शेट्टी और बाबा सिद्दीकी समेत अन्य लोगों को मिली कथित धमकियों से जुड़े ऑडियो क्लिप की जांच में भी इसी तरह वेरिफिकेशन किया गया था.

–

पीके/पीएम

Share