Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

एशियन पैरा गेम्स: रवि रोंगाली ने भारत को दिलाया एक और मेडल, पुरुषों के शॉट पुट एफ40 इवेंट में जीता ब्रॉन्ज

एशियन पैरा गेम्स: रवि रोंगाली ने India को दिलाया एक और मेडल, पुरुषों के शॉट पुट एफ40 इवेंट में जीता ब्रॉन्ज

नागोया, 21 अक्टूबर . India के रवि रोंगाली ने Wednesday को जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों के शॉट पुट एफ40 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. उन्होंने 10.02 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया.

रोंगाली ने अपने दूसरे प्रयास में मेडल हासिल किया. इससे पहले, उन्होंने अपने पहले प्रयास में 9.21 मीटर का थ्रो किया था. उनका तीसरा प्रयास फाउल रहा जबकि चौथे प्रयास में उन्होंने 9.95 मीटर और पांचवें प्रयास में 9.63 मीटर की दूरी तय की. उनका छठा और अंतिम प्रयास भी फाउल रहा.

इराक के घर्राह तनाइश ने 10.78 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता जबकि मलेशिया के गन-एर्डेन गनसुख ने 10.30 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया. इस ब्रॉन्ज मेडल के साथ रवि रोंगाली की महाद्वीपीय पैरा-स्पोर्ट्स इवेंट में उपलब्धियों में एक और मेडल जुड़ गया है. हांगझोऊ में हुए एशियन पैरा गेम्स 2023 में उन्होंने पुरुषों के शॉट पुट एफ40 इवेंट में 9.92 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता था. तब वह तनाइश के पीछे रहे थे, जिन्होंने 10.80 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था.

इससे पहले, आयुष वर्मा ने पुरुषों के शॉट पुट एफ53 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. आयुष ने 8.16 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया. उन्होंने ईरान के अलीरेजा हेमामी (8.09 मीटर – सिल्वर मेडल) और कजाकिस्तान के मखाम्बेट सेरिकालीयेव (6.81 मीटर – ब्रॉन्ज मेडल) को पीछे छोड़ा.India ने पुरुषों के शॉट पुट एफ46 इवेंट में भी तीनों मेडल अपने नाम किए. पेरिस पैरालंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट सचिन खिलारी ने 15.79 मीटर के ‘गेम्स रिकॉर्ड’ थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि मोहम्मद यासिर ने 15.06 मीटर के अपने सीजन-बेस्ट प्रदर्शन के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया. प्रवीण ने 13.83 मीटर की थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता.

Wednesday को महिलाओं के शॉट पुट एफ34 इवेंट में India की भाग्यश्री जाधव ने 8.19 मीटर की अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया. उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जबकि इससे पहले दूसरे प्रयास में उन्होंने 8.14 मीटर की थ्रो की थी. एशियन पैरा गेम्स में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए भाग्यश्री ने लगातार दूसरी बार सिल्वर मेडल जीता है. चीन की लिजुआन ज़ू ने 9.07 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता, जो कि इन खेलों का एक नया रिकॉर्ड है. वहीं, काइयुन ज़ुओ ने 7.56 मीटर की थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

–

एसएम/पीएम

Share