Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

देश के खिलाफ साजिश रचने वाली ताकतों को काबू में किया जा रहा है: हिमंता बिस्वा सरमा

देश के खिलाफ साजिश रचने वाली ताकतों को काबू में किया जा रहा है: हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी, 21 अक्टूबर . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने Wednesday को लोगों को विजयादशमी की बधाई दी. उन्होंने इस त्योहार को अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक बताया और दावा किया कि देश के खिलाफ साजिश रचने वाली ताकतों को अब काबू में किया जा रहा है.

एक्स पर एक पोस्ट में सरमा ने सनातन संस्कृति का जिक्र किया और विजयादशमी के महत्व को बुराई पर अच्छाई की जीत से जोड़ा. उन्होंने कहा कि देश के हितों के खिलाफ काम करने वाली ताकतें इस त्योहार के आते ही शांत हो गई हैं.

Chief Minister ने लिखा कि आप सभी देख रहे हैं कि विजयादशमी के आते ही देश के खिलाफ साजिशें रचने वाली आसुरी शक्तियां शांत हो गई हैं. यही हमारी शाश्वत सनातन संस्कृति है, यह अधर्म पर धर्म की जीत है.

विजयादशमी समारोह के दौरान मीडिया से बात करते हुए सरमा ने दोहराया कि यह त्योहार ‘शक्ति’ की बुरी ताकतों पर जीत का प्रतीक है. उन्होंने विश्वास जताया कि India की परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप, बुराई पर अच्छाई की जीत का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.

सरमा ने कहा कि आज का दिन बुरी ताकतों पर ‘शक्ति’ की जीत का दिन है. जैसा कि आपने देखा है, विजयादशमी के करीब आते ही, जो बुरी ताकतें सक्रिय थी, वे अब दब गई हैं. हम हमेशा बुराई पर अच्छाई की जीत देखेंगे. यह हमारी परंपरा के अनुसार आगे भी जारी रहेगा.

विजयादशमी, जिसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है, पूरे India में बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाई जाती है. हिंदू परंपरा में, यह त्योहार भगवान राम की रावण पर जीत और देवी दुर्गा की राक्षस महिषासुर पर विजय से जुड़ा है.

असम में इस त्योहार का विशेष महत्व है, जहां दुर्गा पूजा का समापन मूर्तियों के विसर्जन और धार्मिक जुलूसों के साथ होता है. Chief Minister का यह संदेश ऐसे समय में आया है, जब पूरे देश में लोग धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विजयादशमी मना रहे हैं.

–

डीकेएम/वीसी

Share