Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सिंहस्थ कुंभ मेले के ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित किया

देवेंद्र फडणवीस ने President द्रौपदी मुर्मु को सिंहस्थ कुंभ मेले के ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित किया

New Delhi, 21 अक्टूबर . Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने President द्रौपदी मुर्मू को 31 अक्टूबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह के लिए आमंत्रित किया. यह समारोह नासिक-त्र्यंबकेश्वर में आयोजित होने वाले भव्य ‘सिंहस्थ कुंभ मेले’ की शुरुआत का प्रतीक होगा.

President भवन में हुई मुलाकात के दौरान Chief Minister ने President को 31 अक्टूबर को नासिक और त्र्यंबकेश्वर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह का औपचारिक निमंत्रण दिया. साथ ही उन्होंने President को एक विशेष उपहार भेंट किया, जो Maharashtra की विविध विरासत को दर्शाता है. इसमें आध्यात्मिक परंपराओं से लेकर जनजातीय उद्यमिता, वस्त्र कला, कृषि समृद्धि और खान-पान की संस्कृति शामिल है. President को ध्वजारोहण समारोह वाले दिन ही ‘गोदा आरती’ में शामिल होने, ‘नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला प्राधिकरण’ की वेबसाइट के उद्घाटन, कुंभ मेला गीत के विमोचन, कुंभ मेले पर आधारित एक ‘कॉफी टेबल बुक’ और कुंभ मेले से जुड़े डाक टिकट के अनावरण के लिए भी आमंत्रित किया गया है.

President को दिया गया यह निमंत्रण एक अनूठी कलात्मक अवधारणा पर आधारित है. निमंत्रण बॉक्स को खोलते ही, इसमें एक त्रि-आयामी (पॉप-अप) कलाकृति दिखाई देती है, जो कुंभ मेले की पौराणिक पृष्ठभूमि, आध्यात्मिक भव्यता और विशालता को दर्शाती है. यह अवधारणा, जिसमें देखने, सुनने, सूंघने, स्वाद लेने और स्पर्श करने, इन पांचों इंद्रियों से जुड़े अनुभव शामिल हैं. नासिक की सांस्कृतिक विरासत, पवित्र गोदावरी की महिमा और भारतीय परंपरा में कुंभ मेले के विशेष महत्व को प्रभावी ढंग से उजागर करती है.

इस उपहार सेट में जनजातीय विकास विभाग के अंतर्गत ‘शबरी नेचुरल्स’ के उत्पाद शामिल किए गए हैं. अगरबत्ती, मोटे अनाजों से बनी खाद्य सामग्री, फूलों से बने उत्पाद, बांस की वस्तुएं और जंगली शहद जैसे विभिन्न उत्पाद, जनजातीय समुदाय के पारंपरिक ज्ञान, प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग और स्थानीय उद्यमिता की शक्ति को दर्शाते हैं. इसके माध्यम से जनजातीय कारीगरों के कौशल, स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने के प्रयासों और समुदायों के आर्थिक सशक्तीकरण का संदेश भी मिलता है.

Maharashtra की वस्त्र परंपरा का मुख्य आकर्षण येवला की ‘पैठणी’ को भी इस सेट में शामिल किया गया है. नासिक की कृषि समृद्धि को काली किशमिश और काजू जैसे उत्पादों के माध्यम से दर्शाया गया है. नासिक की खाद्य परंपरा का प्रतीक ‘चिवड़ा’ भी इस सेट का हिस्सा है. इसके साथ ही, कुछ चुनिंदा मिठाइयां और सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स) भी इस उपहार सेट में शामिल हैं.

इस मुलाकात को लेकर सीएम फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि आज New Delhi स्थित President भवन में President द्रौपदी मुर्मु से मिलकर सम्मानित महसूस हुआ. इस दौरान मैंने उन्हें नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के लिए ‘धर्मध्वज’ फहराने के कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया. यह सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है.

Maharashtra के उपChief Minister सुनेत्रा पवार ने एक्स पोस्ट में लिखा कि New Delhi में President द्रौपदी मुर्मु ने Chief Minister देवेंद्र फडणवीस, उपChief Minister एकनाथ शिंदे और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने उन्हें 31 अक्टूबर को नासिक-त्र्यंबकेश्वर में आयोजित होने वाले ‘सिंहस्थ कुंभ मेला’ के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. इस अवसर पर कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जिनमें ‘गोदा आरती’, कुंभ मेला प्राधिकरण की वेबसाइट का उद्घाटन, कुंभ मेला गीत का विमोचन, एक ‘कॉफी टेबल बुक’ का प्रकाशन और एक विशेष डाक टिकट का अनावरण शामिल है. उन्हें इन कार्यक्रमों में आमंत्रित किया गया है.

इस अवसर पर President को एक विशेष उपहार भेंट किया गया, जो Maharashtra की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा, जनजातीय उद्यमिता, येवला की पैठणी, कृषि समृद्धि और खान-पान की संस्कृति को दर्शाता है. नासिक-त्र्यंबकेश्वर में आयोजित होने वाला यह ‘सिंहस्थ कुंभ मेला’ वैश्विक मंच पर Maharashtra की सांस्कृतिक भव्यता और आध्यात्मिक परंपरा की महिमा को उजागर करेगा.

–

डीकेएम/वीसी

Share