Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

शांगहाई में 2026 नॉर्थ बंड फोरम आयोजित

शांगहाई में 2026 नॉर्थ बंड फोरम आयोजित

बीजिंग, 21 अक्टूबर . वर्ष 2026 नॉर्थ बंड फोरम 20 और 21 अक्तूबर को चीन के शांगहाई में आयोजित हुआ. दुनिया के 50 से अधिक देशों और क्षेत्रों के मेहमानों ने इसमें हिस्सा लिया. फोरम में कई उपलब्धियां जारी की गईं.

चीनी परिवहन मंत्रालय ने कहा कि चीन के समुद्री मार्ग 100 से अधिक देशों और क्षेत्रों तक पहुंचते हैं. चीन में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री माल ढुलाई की मात्रा दुनिया का लगभग एक तिहाई हिस्सा है. शिपिंग कनेक्टिविटी के मामले में चीन दुनिया में अग्रणी है. चीन ने 70 देशों और क्षेत्रों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय समुद्री परिवहन समझौते संपन्न किए. अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग व्यवस्था पूरी तरह से खुल गई है. चीन लगातार अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग नेटवर्क में सुधार करेगा, आधुनिक शिपिंग सेवा उद्योग का जोरदार विकास करेगा और खुलापन व सहयोग बढ़ाएगा.

वर्तमान फोरम में 8 Governmentी उपलब्धियां और हरित परिवर्तन व उच्च स्तरीय सेवा में 12 परिणाम जारी किए गए. इनमें नए युग व नई यात्रा में शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय विमानन केंद्र के लिए रणनीतिक योजना, हरित शिपिंग कॉरिडोर में सहयोग पर परिवहन मंत्रालय व फ्रांसीसी परिवहन मंत्रालय के बीच आशय पत्र और समुद्री क्षमता के निर्माण में सहयोग पर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के साथ समझौता ज्ञापन शामिल हैं.

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

डीकेपी/

Share