Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

वीसीएल: हरियाणा हरिकेंस को हराकर फाइनल में एम्पेरिया मराठा, खिताबी मुकाबले में दिल्ली डायनामाइट्स से होगा सामना

वीसीएल: Haryana हरिकेंस को हराकर फाइनल में एम्पेरिया मराठा, खिताबी मुकाबले में दिल्ली डायनामाइट्स से होगा सामना

नोएडा, 21 अक्टूबर . एम्पेरिया मराठा ने Wednesday को नोएडा इंडोर स्टेडियम में Haryana हरिकेंस के खिलाफ 3-0 की शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ एम्पेरिया मराठा ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) के फाइनल में अपनी जगह बना ली है, जहां Friday को उसका सामना दिल्ली डायनामाइट्स से होगा. दोनों टीमों की निगाहें पहले वीसीएल खिताब पर होंगी.

Wednesday को मुकाबले की शुरुआत काफी रोमांचक रही, जिसमें पहले सेट में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. Haryana हरिकेंस ने मराठाओं को कड़ी टक्कर दी, लेकिन एम्पेरिया ने अहम मौकों पर संयम बनाए रखा और 22-20 से सेट जीतकर शुरुआती बढ़त हासिल कर ली.

बढ़त मिलने के बाद मराठाओं ने दूसरे सेट में अपने खेल का स्तर और ऊंचा कर दिया. उन्होंने अपने खेल में बेहतर लय हासिल की, डिफेंस को मजबूत किया और अटैक के मौकों को भुनाते हुए 21-12 से आसान जीत दर्ज की. इसके साथ ही वे फाइनल से बस एक सेट दूर रह गए.

तीसरे सेट में Haryana ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन एम्पेरिया ने अपना संयम बनाए रखा और विरोधियों पर दबाव डालना जारी रखा. मराठाओं ने 21-18 से सेट जीतकर लगातार सेटों में जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की.

शुभम चौधरी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि उनके साथी खिलाड़ी निखिल चौधरी को टीम की जीत में योगदान देने के लिए ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ का अवॉर्ड मिला.

मैच के बाद शुभम चौधरी ने कहा, “फाइनल में पहुंचकर बहुत अच्छा लग रहा है. Haryana हरिकेंस ने कड़ी टक्कर दी, खासकर पहले सेट में. हमें पता था कि हमें फोकस बनाए रखना है और मिले मौकों का पूरा फायदा उठाना है. टीम ने बेहतरीन विश्वास दिखाया और पूरे मैच के दौरान एकजुट होकर खेला. हम इस जीत से खुश हैं, लेकिन हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है. हम दिल्ली डायनामाइट्स के खिलाफ फाइनल के लिए अच्छी तैयारी करेंगे और खिताब जीतने के लिए अपना सब कुछ झोंक देंगे.”

–

आरएसजी/डीकेपी

Share