Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

एशियन गेम्स में 2 सिल्वर मेडल के साथ बिखेरी चमक, एलावेनिल वलारिवन युवा निशानेबाजों के लिए बन चुकीं प्रेरणा

एशियन गेम्स में 2 सिल्वर मेडल के साथ बिखेरी चमक, एलावेनिल वलारिवन युवा निशानेबाजों के लिए बन चुकीं प्रेरणा

Ahmedabad, 21 अक्टूबर . Gujarat की स्टार राइफल शूटर एलावेनिल वलारिवन ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में दो सिल्वर मेडल जीते. उनकी इस सफलता से Gujarat और India का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है.

एलावेनिल की उपलब्धि से खुश होकर Gujarat के उपChief Minister हर्ष संघवी ने उन्हें ‘स्पोर्ट्स टैलेंट अवॉर्ड स्कीम’ के तहत 1.33 करोड़ रुपए का चेक देकर सम्मानित किया था. इससे पहले भी राज्य Government की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें 74 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिल चुकी है.

अपनी उपलब्धियों और Government से मिले इस प्रोत्साहन से एलावेनिल बेहद उत्साहित हैं और इसे आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मानती हैं.

राइफल शूटर एलावेनिल वलारिवन ने कहा, “मैं खिलाड़ियों को न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से सशक्त करने वाली योजनाओं के लिए Government और विशेष रूप से राज्य Government की बहुत आभारी हूं जो भी योजनाएं आ रही हैं उन्हें देखते हुए मैं निश्चित तौर पर यह कह सकती हूं कि India एक स्पोर्टिंग नेशन को रूप में पहचान बनाने की तरफ बढ़ रहा है.”

एलावेनिल अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 40 से ज्यादा मेडल जीत चुकी हैं. माता-पिता अपनी होनहार बेटी की कामयाबी से खुश हैं. उन्होंने बताया कि 2012 में 8वीं की पढ़ाई के दौरान ही एलावेनिल ने राइफल शूटिंग शुरू कर दी थी और सफलता मिलने के बाद उन्होंने इसे ही अपना करियर बना लिया.

एलावेनिल के पिता आर. वलारिवन ने कहा, “जब वो 2012 में 8वीं कक्षा में थी तभी उसने शूटिंग में अपना करियर शुरू कर दिया था. सबसे पहले स्कूल स्तर पर उसने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जिसने उन्हें आगे खेलने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते हैं. इंटरनेशनल लेवल पर उसने लगभग 46 मेडल हासिल किए हैं.”

एलावेनिल की मां सरोजा वलारिवन ने कहा, “जाहिर है कि Gujarat Government डीएलएसएस, खेल महाकुंभ और शक्तिदूत जैसी स्पोर्ट्स प्रमोशन स्कीम्स के माध्यम से राज्य में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग और अत्याधुनिक खेल सुविधाएं देने पर विशेष ध्यान दे रही है. इसी वजह से एलावेनिल जैसे खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं.”

Gujarat खेल प्राधिकरण (गांधीनगर) में सहायक निदेशक अमित गामित ने कहा, “डिस्ट्रिक्ट लेवल स्पोर्ट्स स्कूल योजना के तहत राज्य Government हर खिलाड़ी पर कुल 1.5 लाख रुपए खर्च करती है. एकेडमी स्कीम के तहत राज्य Government एकेडमी में चुने जाने वाले खिलाड़ियों पर लगभग 3 लाख रुपए खर्च करती है. इसके अलावा, राज्य Government खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स टैलेंट अवॉर्ड भी देती है, जिसमें प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को 5,000 रुपए से लेकर 5 करोड़ रुपए तक की राशि प्रदान की जाती है.”

–

आरएसजी/डीकेपी

Share