Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

खूंटी में चर्च से जुड़े स्कूल प्रिंसिपल पर कातिलाना हमले पर उबला जनाक्रोश, जिला मुख्यालय में छह घंटे से जाम

खूंटी में चर्च से जुड़े स्कूल प्रिंसिपल पर कातिलाना हमले पर उबला जनाक्रोश, जिला मुख्यालय में छह घंटे से जाम

खूंटी, 21 अक्टूबर . Jharkhand के खूंटी जिला मुख्यालय स्थित आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल और संत मिखाइल चर्च से जुड़े पादरी फादर बेनेदिक्त बारला पर कातिलाना हमले के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव और आक्रोश फैल गया है. वारदात के विरोध में Wednesday सुबह 10:30 बजे से ही आदिवासी और ईसाई समाज के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और शहर के प्रमुख चौराहे भगत सिंह चौक को पूरी तरह जाम कर दिया.

उग्र भीड़ ने खूंटी शहर को बंद कराने के लिए विरोध मार्च भी निकाला और दोषियों की त्वरित गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है. अपराह्न 3.45 बजे समाचार लिखे जाने तक रांची-खूंटी-चाईबासा रोड पर जाम जारी है. प्रदर्शनकारी हमले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं. इस बीच Police अधीक्षक ऋषभ गर्ग और एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं. गंभीर रूप से घायल फादर बेनेदिक्त बारला को खूंटी सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची के पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

वारदात की जानकारी Wednesday सुबह लगभग 8.30 बजे सामने आई. आरसी चर्च के फादर निकोलस के मुताबिक, सुबह स्कूल पहुंची एक महिला ने फादर बेनेदिक्त को खून से लथपथ देखा था. इसके बाद उसने पारिस हाउस पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी दी. Police उस अज्ञात महिला की तलाश कर रही है, जिसने सबसे पहले फादर को घायलावस्था में पड़ा देखा था. घटनास्थल पर स्कूल कार्यालय का सारा सामान बिखरा हुआ था और गलियारे में पड़े खून के निशानों को पोंछकर साफ करने के प्रयास के सबूत भी मिले हैं.

घटनास्थल पर पड़े मिले फादर के मोबाइल फोन को भी खंगाला जा रहा है. एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि cctv फुटेज में घटना का समय Tuesday रात करीब नौ बजे का प्रतीत हो रहा है. फादर नियमित रूप से रात में परिसर का निरीक्षण करने निकलते थे. आशंका जताई जा रही है कि पहले से घात लगाकर बैठे दो-तीन अपराधियों ने उन्हें घेरने का प्रयास किया और विरोध करने पर जानलेवा हमला कर अचेत अवस्था में मृत समझकर छोड़ भागे. फुटेज में तीन संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं, जिनकी पहचान की कोशिश की जा रही है.

फादर का प्राथमिक उपचार करने वाले चिकित्सक डॉ अखिलेश ने बताया कि उनके बाएं कान के नीचे गोलाकार जख्म है. चोट किस हथियार से लगी, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. गोली या किसी अन्य वस्तु से चोट लगने की आशंका की जांच की जा रही है. फादर का मोबाइल फोन भी घटनास्थल पर मिला है. Police cctv फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. फिलहाल हमले के पीछे का कारण और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है.

–

एसएनसी/पीएम

Share