Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहरीला इंजेक्शन देकर मार डाला, फिर शव को बोरी में बांध खदान में फेंक दिया

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहरीला इंजेक्शन देकर मार डाला, फिर शव को बोरी में बांध खदान में फेंक दिया

कोडरमा, 21 अक्टूबर . Jharkhand के कोडरमा में बंद पत्थर खदान से मिले एक व्यक्ति के शव की गुत्थी Police ने 48 घंटे के भीतर सुलझा ली है. Police ने शख्स की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. Police के मुताबिक, पति को रास्ते से हटाने की साजिश के तहत उसे जहरीला इंजेक्शन देकर मार दिया गया. इसके बाद मृतक की पहचान छिपाने और शव ठिकाने लगाने के लिए उसे प्लास्टिक के बोरे में बंद कर खदान में फेंक दिया गया.

Police के मुताबिक, 17 अक्टूबर को नवलशाही थाना क्षेत्र में लकराही तालाब के पास बंद पत्थर खदान से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. इस संबंध में नवलशाही थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल गठित किया गया. जांच के दौरान मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर गांव निवासी नरेश ठाकुर के रूप में हुई.

Police के अनुसार, नरेश की पत्नी किरण देवी कोलकाता रहती थी. इस दौरान उसका कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहराडीह निवासी सुनील ठाकुर से प्रेम संबंध विकसित हो गया था. Police का दावा है कि किरण अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए सुनील से लगातार कहती थी. जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, किरण ने सुनील को फोन कर बताया कि नरेश की तबीयत खराब है और वह इलाज के लिए कोडरमा आने वाला है. इसके बाद सुनील ने नरेश को फोन कर इलाज कराने के बहाने कोडरमा बुलाया.

Police के मुताबिक, सुनील उसे मोटरसाइकिल से नवलशाही स्थित अपने क्लिनिक ले गया और इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाने के बहाने कथित तौर पर जहर दे दिया. इससे नरेश की मौत हो गई. Police के अनुसार, हत्या के बाद सुनील ने किरण को इसकी जानकारी दी. इसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई. सुनील ने शव को पीले रंग के प्लास्टिक बोरे में बंद कर मोटरसाइकिल से ले जाकर रात में बंद पत्थर खदान में फेंक दिया.

मृतक का मोबाइल बंदरचौकवा स्थित एक कुएं में और पहचान संबंधी दस्तावेजों वाला पर्स चंचालिनी धाम के जिलिमटांड़ वन क्षेत्र स्थित तालाब में फेंक दिया गया था. Police ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन और पर्स बरामद किया है. छापेमारी दल में नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार सहित अन्य Police अधिकारी और जवान शामिल थे. Police मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

–

एसएनसी/डीकेपी

Share