Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘दिल्ली के बाद अब पंजाब की बारी’ कपिल मिश्रा का आप पर हमला, सीजेपी नेताओं को बताया ‘किराये के क्रांतिवीर’

‘दिल्ली के बाद अब पंजाब की बारी’ कपिल मिश्रा का आप पर हमला, सीजेपी नेताओं को बताया ‘किराये के क्रांतिवीर’

New Delhi, 22 अक्टूबर . दिल्ली Government में मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीजेपी से जुड़े नेताओं सौरव दास तथा आशुतोष रांका पर निशाना साधा. दिल्ली Police की क्राइम ब्रांच की ओर से सीजेपी नेताओं को समन जारी किए जाने के बीच मिश्रा ने उन्हें ‘किराये के क्रांतिवीर’ बताया. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता केजरीवाल को नकार चुकी है और अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी को जनता नकारने वाली है.

New Delhi में से बातचीत में कपिल मिश्रा ने कहा कि सीजेपी नेताओं की पोल खुल चकी है. उन्होंने दावा किया कि सीजेपी से जुड़े लोग अरविंद केजरीवाल के समर्थन में काम कर रहे हैं और अलग-अलग नामों से विरोध-प्रदर्शनों के जरिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. दिल्ली की जनता केजरीवाल को नकार चुकी है और पंजाब विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को जनता नकार देगी. मिश्रा ने कहा कि सीजेपी के लोग केजरीवाल से सैलरी लेकर काम कर रहे हैं, जिसे जनता भलीभांति समझ चुकी है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली में विपक्षी दलों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर दिए गए बयान पर कपिल मिश्रा ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि ये सभी विरोध-प्रदर्शन केवल एक बहाना हैं. असली मुद्दा देश में अराजकता फैलाने का है. आज Naxalite, जिहादी और भ्रष्टाचारी एकजुट हो गए हैं, जिन्हें जनता बार-बार चुनावों में नकार चुकी है. अब वे झूठ और अराजकता के माध्यम से देश में अशांति फैलाना चाहते हैं. हाल ही में फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट भी आई है, जिसमें दावा किया गया है कि फ्रांस और India में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के पीछे एक जैसे समूह, लोग और फंडिंग के स्रोत हैं. देश की जनता इनकी सच्चाई जानती है और इन्हें पहले ही नकार चुकी है.

आरसीएल मैच को लेकर कपिल मिश्रा ने कहा कि संतों और फिल्मी सितारों के बीच मैच कराने की पहल एक अच्छा विचार है. उन्होंने कहा कि मैच के पीछे जो मकसद है वह सराहनीय है.

इस पहल पर Union Minister चिराग पासवान ने कहा कि कहा कि दोनों टीमों को इस विजन के साथ एक साथ आने के लिए बधाई देता हूं. मैं चाहूंगा कि आस्था की जीत हो. उन्होंने आयोजकों का भी आभार जताया कि वे लगातार अलग-अलग सुझाव और प्रस्ताव लाते रहते हैं कि कैसे हम भोजन की बर्बादी को कम कर सकें और यह सुनिश्चित कर सकें कि जरूरतमंदों तक पौष्टिक भोजन मुहैया कराई जा सके.

–

डीकेएम/वीसी

Share