‘आजम खान की दुर्दशा के लिए सपा प्रमुख जिम्मेदार’, अखिलेश यादव पर भड़के अनिल राजभर

वाराणसी, 22 अक्टूबर . योगी Government में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने आजम खान का इस्तेमाल मुस्लिम मतदाताओं तक पहुंचने के लिए किया. राजभर ने कहा कि आजम खान की मौजूदा स्थिति के लिए Samajwadi Party और उसके मुखिया जिम्मेदार हैं.
अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश के मुस्लिम समाज और आजम खान को सबसे ज्यादा धोखा Samajwadi Party और अखिलेश यादव ने दिया है. उन्होंने सामाजिक न्याय के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुस्लिम समाज की आबादी का हवाला देकर उसे पार्टी का कार्यकर्ता बनाया जाता है, जबकि यादव समाज से Chief Minister बनाया जाता है. यदि Samajwadi Party और उसके नेतृत्व को वास्तव में मुस्लिम समाज से हमदर्दी है, तो उन्हें घोषणा करनी चाहिए कि मौका मिलने पर अगली Government में मुस्लिम समाज के किसी व्यक्ति को Chief Minister बनाया जाएगा. Samajwadi Party के मुखिया को इस दिशा में बड़ा दिल दिखाना चाहिए.
कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि Samajwadi Party ने हमेशा आजम खान का इस्तेमाल मुस्लिम मतदाताओं तक पहुंचने के माध्यम के रूप में किया. आज आजम खान की जो स्थिति है, उसके लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं. खान से कथित तौर पर दलितों, पिछड़ों और रामपुर के लोगों की जमीन पर कब्जे से जुड़े काम कराए गए, जबकि Samajwadi Party का नेतृत्व पर्दे के पीछे से अपनी भूमिका निभाता रहा. इसके बाद आजम खान जेल पहुंच गए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के समय एक बार फिर आजम खान के जरिए मुस्लिम मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
अनिल राजभर ने अखिलेश यादव पर आजम खान से मिलने में देरी करने को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यदि सैफई परिवार का कोई सदस्य जेल में होता, तो क्या उससे मिलने में भी इतनी देर की जाती? राजभर ने सवाल किया कि अखिलेश यादव Lucknow में रहते हुए इतने दिनों तक आजम खान से मिलने क्यों नहीं गए. सपा प्रमुख जनता के बीच जाने के बजाय social media के जरिए लोगों को गुमराह करने का काम करते हैं. प्रदेश का मुस्लिम समाज जानना चाहता है कि अखिलेश यादव आजम खान से मिलने में देर क्यों कर रहे हैं.
–
पीएसके


