Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार

वाइब्रेंट गुजरात से राज्य की औद्योगिक प्रगति को मिली रफ्तार; एयरोस्पेस, डिफेंस और सेमीकंडक्टर समेत कई सेक्टर में आया निवेश

वाइब्रेंट Gujarat से राज्य की औद्योगिक प्रगति को मिली रफ्तार; एयरोस्पेस, डिफेंस और सेमीकंडक्टर समेत कई सेक्टर में आया निवेश

jaipur, 22 अक्टूबर . वाइब्रेंट Gujarat से राज्य की औद्योगिक प्रगति को रफ्तार मिली है और कई विविध क्षेत्रों में निवेश आकर्षित हुआ है. इसमें एयरोस्पेस, डिफेंस, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर्स, जीसीसी और गिफ्टी सिटी शामिल हैं. यह जानकारी Rajasthan में 2027 में होने वाली वाइब्रेंट Gujarat ग्लोबल समिट के लिए रोडशो के आयोजन के दौरान Gujarat Government के प्रतिनिधियों की ओर से दी गई.

समाचार एजेंसी से बातचीत में Gujarat ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक, शालिनी अग्रवाल ने कहा “Prime Minister ने 2003 में ‘वाइब्रेंट Gujarat’ की शुरुआत की थी, और तब से Gujarat में औद्योगिक विकास ने काफी तेजी पकड़ी है. अब ‘वाइब्रेंट Gujarat’ का आयोजन जनवरी 2027 में 10, 11 और 12 तारीख को होने जा रहा है. इन वर्षों में, Gujarat में पूरे India और दुनिया भर से अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश आया है. एयरोस्पेस, रक्षा, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, जीसीसी, गिफ्ट सिटी (जो अंतरराष्ट्रीय फिनटेक हब के रूप में उभर रहा है), धोलेरा एसआ, मंडल-बेचराजी एसआईआर और ड्रीम सिटी जैसी विकास के अवसर आ रहे हैं.”

वहीं, Gujarat के श्रम और कौशल विकास मंत्री कुंवरजीभाई बावलिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनवरी 2027 में होने वाले ‘वाइब्रेंट Gujarat ग्लोबल समिट’ के लिए हम आज Rajasthan के jaipur में एक रोडशो के लिए आए हैं. हमने उद्योगपति समूहों और अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. जब 2003 में तत्कालीन Chief Minister (और वर्तमान Prime Minister) ने इस समिट की शुरुआत की थी, तब से ही पूरे Gujarat में क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किए जाते रहे हैं. इन क्षेत्रीय सम्मेलनों का Gujarat पर जो सकारात्मक असर पड़ा है, उसे ध्यान में रखते हुए ही हमने आज jaipur में यह रोडशो आयोजित किया है.”

इसके अलावा, से बातचीत में Rajasthan स्टेट काउंसिल के सह-अध्यक्ष ओंकार बगड़िया ने कहा कि Gujarat राज्य हर साल ‘वाइब्रेंट Gujarat’ कार्यक्रम आयोजित करता है, जिससे वहां भारी निवेश आता है. आज, श्रम और कौशल विकास मंत्री यहां मौजूद हैं और Rajasthan के उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे हैं. इस बात पर विचार कर रहे हैं कि Gujarat में नया निवेश कैसे लाया जा सकता है.

उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा, Rajasthan में एसोचैम स्टेट काउंसिल ने स्थानीय उद्योगपतियों को आमंत्रित किया है. सभी मिलकर इस बात पर काम कर रहे हैं कि एक राज्य के रूप में हम Gujarat के साथ कैसे सहयोग कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं. आज Rajasthan के वरिष्ठ उद्योगपतियों के साथ आमने-सामने की बैठकें हुईं, जिनमें एयू बैंक और अनंता हॉस्पिटैलिटी के प्रतिनिधि भी शामिल थे.

–

एबीएस

Share