आज भारत आ रहे पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, जानें शेड्यूल

New Delhi, 21 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के निमंत्रण पर पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक India की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वह Prime Minister मोदी से मुलाकात करेंगे और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ भी बैठक करेंगे. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
विदेश मंत्रालय ने Wednesday को टस्क का शेड्यूल जारी किया. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, पोलैंड के Prime Minister Wednesday रात दिल्ली पहुंचेंगे. Thursday को वह विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे.
Thursday को हैदराबाद हाउस में Prime Minister Narendra Modi के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है. बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान होगा और प्रेस वक्तव्य जारी किए जाएंगे.
अपनी India यात्रा के दूसरे दिन शाम को पोलैंड के Prime Minister दिल्ली से Bengaluru रवाना होंगे. Friday को वह कर्नाटक के Chief Minister से मुलाकात करेंगे. इसके बाद उनकी कर्नाटक के Governor के साथ भी बैठक होगी.
वहां उनकी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और अंतरिक्ष (स्पेस) क्षेत्रों सहित विभिन्न व्यावसायिक हितधारकों के साथ बातचीत प्रस्तावित है.
टस्क Friday (23 अक्टूबर) दोपहर India से रवाना होंगे. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Monday को बयान जारी कर उनके दौरे की जानकारी दी थी. बताया था कि बतौर Prime Minister ये टस्क की दूसरी India यात्रा होगी; इससे पहले वे 2010 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान India आए थे.
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “यह यात्रा भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी. इससे व्यापार और निवेश, रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे साझा हितों के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा. इससे भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) रणनीतिक साझेदारी को भी और गहरा करने में मदद मिलेगी.”
अगस्त 2024 में Prime Minister मोदी की पोलैंड यात्रा के दौरान इन संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाया गया था. India यात्रा के दौरान, टस्क के साथ पोलैंड के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमांस्की और एक बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आएगा.
–
केआर/


