Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

अमेरिकी और यूएई समकक्ष के साथ एस जयशंकर ने की त्रिपक्षीय बैठक

अमेरिकी और यूएई समकक्ष के साथ एस जयशंकर ने की त्रिपक्षीय बैठक

Mumbai , 20 अक्टूबर . यूएई के उप Prime Minister और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान, अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रूबियो और India के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने Tuesday को Mumbai में त्रिपक्षीय बैठक की. बैठक में ऊर्जा से लेकर वर्तमान घटनाक्रमों पर चर्चा की गई.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यूएई के उप Prime Minister और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान और अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रूबियो के साथ आज त्रिपक्षीय बैठक की. ऊर्जा, कनेक्टिविटी और वर्तमान हालात पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया.”

वहीं, मार्को रूबियो ने भी अपनी पोस्ट में दो तस्वीरें साझा कर लिखा, “क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा करने और हमारी साझा आर्थिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्री एबी जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात करना बहुत अच्छा रहा.”

नाहयान Monday को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर Mumbai पहुंचे और Tuesday को एस जयशंकर के साथ अहम बैठक की. उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय बैठक संपन्न हुई.

प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि एक दशक से अधिक के निरंतर सहयोग के बाद, भारत-यूएई संबंध आज एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में अपने वादे पर वास्तव में खरे उतर रहे हैं.

उन्होंने कहा, “इस वर्ष नेतृत्व स्तर पर असाधारण जुड़ाव देखने को मिला है. जनवरी में यूएई President शेख मोहम्मद का India दौरा, फरवरी में क्राउन प्रिंस शेख खालिद का एआई इम्पैक्ट समिट और ब्रिक्स समिट में भाग लेना, और मई में पीएम मोदी की यूएई की आठवीं यात्रा, हमारे रिश्तों की गहराई को दर्शाती है.”

रूबियो भी तीन दिवसीय दौरे पर India आए हैं. Tuesday को वो पत्नी जेनेट के साथ Mumbai हवाई अड्डे पर उतरे. उनकी भी एस जयशंकर के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक हुई. इसकी जानकारी दोनों ने अपने social media प्लेटफॉर्म के जरिए साझा की.

India के विदेश मंत्री ने लिखा, “हमने अपने संबंधों को और आगे बढ़ाने पर चर्चा की, जिसमें व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर विशेष ध्यान दिया गया. साथ ही, क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ.”

तो रूबियो ने इसे अहम और सफल बैठक करार देते हुए लिखा, “Mumbai में, भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और मैंने एनर्जी सिक्योरिटी और डिफेंस कोऑपरेशन पर चर्चा की, साथ ही अमेरिका-India रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.”

–

केआर/

Share