Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए गुलाबराव पाटिल दे रहे धमकी : संजय राउत

एकनाथ शिंदे को Chief Minister  बनाने के लिए गुलाबराव पाटिल दे रहे धमकी : संजय राउत

Mumbai , 21 अक्टूबर . शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक बार फिर Maharashtra Government और एकनाथ शिंदे गुट पर बड़ा हमला बोला है. मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, “एकनाथ शिंदे को Chief Minister बनाने के लिए उनके मंत्री ने धमकी दी है. उनका नाम गुलाबराव पाटिल है. उन्होंने धमकी दी है कि अगर एकनाथ शिंदे के Chief Minister बनने के रास्ते में कोई आएगा तो उसे खत्म कर दिया जाएगा.”

संजय राउत ने कहा कि यह बात कहने वाला कोई आम आदमी नहीं बल्कि फडणवीस कैबिनेट में बैठा मंत्री है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “ये सब फडणवीस की कैबिनेट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं. सीएम देवेंद्र फडणवीस के लिए क्या यह सीधी धमकी नहीं है? मतलब शिंदे देवेंद्र फडणवीस को खत्म करके Chief Minister बनेंगे. अगर कोई विरोध करेगा तो उसे खत्म कर दिया जाएगा.”

संजय राउत ने सीधे Chief Minister देवेंद्र फडणवीस से सवाल पूछा कि अगर यह गुलाबराव पाटिल की धमकी है, तो देवेंद्र फडणवीस आप क्या कर रहे हैं? इतना ही नहीं, संजय राउत ने केंद्र Government पर निशाना साधते हुए और भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि Prime Minister देश के दुश्मन हैं. केंद्रीय गृह मंत्री देश के दुश्मन हैं और चुनाव आयोग भी देश का दुश्मन है.

शिवसेना का कहना है कि पार्टी का विस्तार किया जाएगा और बहुत जल्द एकनाथ शिंदे फिर से Chief Minister बनेंगे. इस बयान के बाद संजय राउत ने मंत्री गुलाबराव पाटिल के बयान को लेकर सवाल उठाए हैं. इससे पहले Tuesday को संजय राउत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि एक बार फिर देश में ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ जैसी व्यवस्था लागू करने की कोशिश हो रही है.

संजय राउत ने कहा था कि मैंने जो अपने social media पोस्ट में कहा कि अराजकता फैलेगी, मैं फिर कह रहा हूं कि अराजकता फैलेगी. अगर यह Government सत्ता में बनी रहती है तो अराजकता फैलना तय है. मैंने इसी बात की चेतावनी दी थी.

–

वीकेयू/पीएम

Share