Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का किया खुलासा

अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, Police ने 24 घंटे में हत्याकांड का किया खुलासा

हजारीबाग, 19 अक्टूबर . Jharkhand के हजारीबाग जिले के गिद्दी में सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) कर्मी मंगलेश पाल उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले का Police ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. Police ने मृतक की पत्नी सोनाली, उसके ममेरे भाई व कथित प्रेमी कौशिक कुमार नौनिया को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार और अन्य अहम साक्ष्य बरामद कर लिए गए हैं.

बड़कागांव के एसडीपीओ अमित आनंद ने Monday को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलेश की हत्या की यह खौफनाक साजिश पिछले करीब एक साल से रची जा रही थी. सोनाली और उसके प्रेमी कौशिक ने इससे पहले भी कई बार मंगलेश को रास्ते से हटाने की कोशिश की थी, लेकिन तब वे सफल नहीं हो पाए थे. जांच में यह बात सामने आई है कि सोनाली अपने पति की हत्या के बाद अनुकंपा के आधार पर सीसीएल में नौकरी हासिल करना चाहती थी, जिसके लिए उसने इस खूनी रास्ते को चुना.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी सोनाली ने अपनी संलिप्तता छिपाने के लिए Police और स्थानीय लोगों को पूरी तरह गुमराह करने की कोशिश की थी. उसने बड़ी सफाई से यह प्रचारित कर दिया था कि कुछ अज्ञात अपराधी घर के भीतर घुस आए थे. इसके बाद उसने यह झूठी कहानी गढ़ी कि बदमाशों ने उसे जबरन रस्सी से बांध दिया, उसके मुंह पर टेप चिपका दिया और फिर उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी.

सोनाली का मकसद यह दिखाने का था कि यह कोई लूटपाट या बाहरी अपराधियों द्वारा की गई हिंसक वारदात है, ताकि किसी को उस पर शक न हो. हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों, फॉरेंसिक जांच और तकनीकी पहलुओं ने पत्नी की इस मनगढ़ंत कहानी की पोल खोल दी. हजारीबाग एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने एसएफएल, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल की बारीकी से जांच की.

जब Police ने तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपियों के झूठ का पुलिंदा ढह गया और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जांच के दौरान Police ने हत्या में इस्तेमाल खून से सना दाउली, चाकू, सफाई के लिए इस्तेमाल किया गया कपड़ा, दो मोबाइल फोन, मृतक और उसकी पत्नी के जले हुए मोबाइल, तथा आरोपियों के खून से सने कपड़े व चप्पल बरामद किए हैं.

Police के अनुसार, कौशिक गिद्दी स्थित सिटीजन फोरम स्कूल के पास एक सीसीएल क्वार्टर में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहा था, जबकि नाबालिग आरोपी गिद्दी बस्ती के मंडाटांड़ का रहने वाला है. गिरफ्तार वयस्क आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय कानून के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

–

एसएनसी/डीकेपी

Share