Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

पीएम मोदी के आह्वान का छत्तीसगढ़ के सीएम ने किया समर्थन, विपक्ष ने भी दी प्रतिक्रिया

पीएम मोदी के आह्वान का छत्तीसगढ़ के सीएम ने किया समर्थन, विपक्ष ने भी दी प्रतिक्रिया

रायपुर, 21 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के विजयादशमी पर दिए बयान को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने Prime Minister के आह्वान का समर्थन करते हुए व्यर्थ की बातों पर ध्यान न देने की अपील की. वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि देश के युवाओं, किसानों और महिलाओं को एनडीए और पीएम मोदी पर भरोसा है.

पीएम मोदी के बयान को लेकर छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने कहा, “वो 12 वर्षों से देश के Prime Minister हैं. इससे पहले 13 वर्षों तक सीएम के रूप में भी देखा है. Gujarat में उन्होंने जो काम किया, वो पूरे देश में Gujarat मॉडल के रूप में विख्यात हुआ. आज जब वो पीएम हैं तो पूरे 140 करोड़ भारतवासियों के विकास के लिए काम करते हैं. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, ये उनका नारा है. Prime Minister रात-दिन उनकी चिंता करते हैं, इसलिए व्यर्थ की बातों में न जाकर वास्तविकता पर जाना चाहिए.”

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि इस देश के युवा, जनता, किसान और माताओं-बहनों को एनडीए, भारतीय जनता पार्टी और हमारे सम्मानित Prime Minister Narendra Modi पर भरोसा है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि Prime Minister Narendra Modi ने अपने निजी लाभ के लिए कुछ नहीं किया है. उन्होंने अपना पूरा जीवन देश और हम सभी के सपनों को पूरा करने के लिए समर्पित कर दिया है. उन्होंने अपने लिए एक छोटी सी झोपड़ी तक नहीं बनाई है. उनका एकमात्र ध्यान राष्ट्र के विकास पर है.

Maharashtra में Samajwadi Party के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा कि Prime Minister मोदी ने बहुत अच्छी बात की. आप बहुत ताकतवर आदमी हैं. आप सिर्फ जुबान से कहकर नहीं, करके दिखाइए. आपके मंत्री नितेश राणे को मंत्रिपद से सस्पेंड कीजिए. वो धर्म के नाम पर गालियां देते हैं. उन्हें सस्पेंड कीजिए और मैं तालियां बजाऊंगा.

एआईएमआईएम को लेकर उन्होंने कहा कि हैदराबाद के हालात इतने खराब हैं कि जहां ये लोग सांसद हैं, वहां नालियां बह रही हैं और लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रहे हैं. आप चाहते हैं कि मुसलमान दरी बिछाते रहें, जबकि आप अच्छे बंगलों में रहें, यही आपकी मंशा है. आपने आजम भाई के लिए किस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया? बस अपना वीडियो निकाल लीजिए, क्या होता अगर आजम भाई की बेटी होती, ‘आजम खान तुम ऐसे हो, आजम खान तुम वैसे हो.’ आज आप वही काम कर रहे हैं जो हम गली-मोहल्लों में नाटक करने वाले, नौटंकी करने वालों को करते देखते हैं.”

–

केके/वीसी

Share