Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

बिहार: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए सीएम चौधरी, दी श्रद्धांजलि

बिहार: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए सीएम चौधरी, दी श्रद्धांजलि

Patna, 21 अक्टूबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी स्वर्गीय यशोदा देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए.

Chief Minister सम्राट चौधरी उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती के तेलियाजोत ग्राम स्थित हरीश द्विवेदी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी पूज्य माताजी स्वर्गीय यशोदा देवी के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

इस दौरान Chief Minister ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि माता का जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है, ईश्वर परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे.

इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद थे. दोनों नेताओं ने भी स्वर्गीय यशोदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने इस संबंध में social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी स्व. यशोदा देवी के श्राद्धकर्म में तेलियाजोत (बस्ती) पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की. ॐ शांति.”

बता दें कि हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माताजी यशोदा देवी का निधन हो गया था. उनके निधन पर भाजपा के कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया था. हरीश द्विवेदी फिलहाल भाजपा के बिहार प्रभारी के तौर पर बिहार में संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. बिहार में आगामी चुनावों को लेकर उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है. ऐसे में Chief Minister का उनके पैतृक आवास पर जाकर श्रद्धांजलि देना Political और व्यक्तिगत दोनों रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

तेलियाजोत गांव में आयोजित इस श्राद्धकर्म कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

–

एससीएच/डीकेपी

Share