Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

कश्मीर में आतंकवाद पूरी तरह खत्म, अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए किया सीआरपीएफ पर हमला : प्रतुल शाह देव

कश्मीर में आतंकवाद पूरी तरह खत्म, अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए किया सीआरपीएफ पर हमला : प्रतुल शाह देव

रांची, 12 नवंबर . रांची में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने सोनिया गांधी के Prime Minister न बन पाने के पुराने प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि पहली बार President भवन से बाहर आकर उन्होंने 272 सांसदों के समर्थन का दावा किया था, लेकिन जब President ने समर्थन मांगा तो वह उसे साबित नहीं कर पाईं. साथ ही उन्होंने गुमला की आदिवासी बेटी निशा भगत मामले में राज्य Government पर गंभीर आरोप लगाए.

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ पर किए गए कायराना हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं. दरअसल, कश्मीर से आतंकवाद लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है. इसलिए कभी-कभार सीमा पार से संचालित होने वाले कुछ आतंकी मास्टरमाइंड इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं ताकि यह दिखा सकें कि वे अब भी प्रासंगिक हैं.”

उन्होंने कहा कि उनकी प्रासंगिकता बहुत पहले ही खत्म हो चुकी है. हमारा मानना है कि कश्मीर में जो कुछ हुआ, उसमें यदि सीआरपीएफ के जवानों ने जवाबी फायरिंग नहीं की होती तो भारी जानमाल का नुकसान होता.

निशा भगत मामले को लेकर प्रतुल शाह देव ने कहा, “राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष कल Jharkhand दौरे पर थीं. वह गुमला भी गईं और आदिवासी बेटी निशा भगत के परिजनों से मिलीं. उनकी मां ने साफ तौर पर कहा कि लोग अजय तिर्की का बचाव कर रहे हैं. कहा जाता है कि वह Chief Minister हेमंत सोरेन के काफी करीब हैं और इसी वजह से उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है.”

उन्होंने कहा कि Supreme Court ने भी डाइंग डिक्लेरेशन को स्वीकार्य साक्ष्य के रूप में मान्यता दी और फेसबुक वीडियो में, जिसमें निशा भगत ने आत्महत्या से कुछ देर पहले लाइव आकर आरोप लगाए थे और तीन-चार लोगों के नाम लिए थे, उनमें पिठौरिया के थाना प्रभारी (एसएचओ) भी शामिल थे. हैरानी की बात है कि एसएचओ को सिर्फ निलंबित किया गया है, गिरफ्तार नहीं.

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि सोनिया गांधी एक क्लासिक केस हैं. पहली बार जब वह President भवन गईं तो बाहर आकर उन्होंने जो शब्द कहे थे, वो आज भी याद हैं. आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं कि हमारे पास 272 सांसदों का समर्थन है.हालांकि जब President ने उनसे 272 सांसदों के समर्थन के बारे में पूछा, तो वह इसे दे नहीं पाईं. कई स्थानीय और क्षेत्रीय पार्टियों ने संभवतः उनका समर्थन करने से इनकार कर दिया था. सुब्रमण्यम स्वामी के साथ हमारे कई मतभेद हैं, लेकिन उन्होंने विस्तार से बताया कि सोनिया गांधी Prime Minister क्यों नहीं बन पाईं.

प्रतुल शाह देव ने कहा कि आपके सहयोगी उन्हें Prime Minister बनाना ही नहीं चाहते थे. जाहिर है कि वो Prime Minister नहीं बन सकती थीं, तो जो दूसरी सबसे अच्छी चीज थी, वो उन्होंने कर ली और राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की चेयरपर्सन बन गईं.

–

केके/वीसी

Share