कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

New Delhi, 16 नवंबर . उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना खजूरी खास इलाके में सोनिया विहार जीरो पुस्ते पर दिल्ली Government के मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान समीर के रूप में हुई है. इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया.
हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही खजूरी खास थाने की Police मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. Police ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.
आरोपियों की पहचान का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. Police यह जानने की कोशिश कर रही है कि वारदात से पहले संदिग्धों की इलाके में क्या गतिविधियां थीं और घटना के बाद वे किस दिशा में गए.
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. Police आपसी रंजिश समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बना दी गई हैं. मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम को बुलाया गया. क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बताया जा रहा है कि मंत्री के कैंप कार्यालय के पास हुई इस वारदात से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है. लोग घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं.
Police का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. मृतक समीर के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है कि क्या उसकी किसी से पुरानी रंजिश थी या हाल में किसी से कोई विवाद हुआ था. उसके परिजनों और जानने वालों से भी पूछताछ की जा रही है.
–
एससीएच/वीसी


