Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

तेलंगाना भाजपा ने ‘भारत समिट’ में आए विदेशी प्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

तेलंगाना भाजपा ने ‘India समिट’ में आए विदेशी प्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

हैदराबाद, 16 नवंबर . तेलंगाना भाजपा इकाई ने Monday को फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) में एक शिकायत दर्ज कराई. यह शिकायत हैदराबाद में आयोजित India समिट के दौरान विदेशी Political प्रतिनिधियों द्वारा की गई उन टिप्पणियों को लेकर है, जिन्हें भाजपा ने उत्तेजक Political बयान करार दिया है.

भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने ‘फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर’ से मुलाकात की. इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव कर रहे थे. उन्होंने 12 से 14 नवंबर तक आयोजित एक सम्मेलन में विदेशी प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए भारत-विरोधी बयानों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

रामचंद्र राव ने मीडिया को बताया कि इटली से आए यूरोपियन सोशलिस्ट पार्टी के नेता जियाकोमो फिलिबेक ने India समिट में हिस्सा लिया और भारत-विरोधी बयान दिया. उन्होंने कहा कि उसने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाया. यह वही नारा है जिसे कांग्रेस पार्टी गलत तरीके से पेश कर रही है और इसी व्यक्ति ने उसे दोहराया. उसने जानबूझकर ऐसा बयान दिया. इससे साफ है कि उसने हमारे देश के आंतरिक मामलों में दखल दिया है.

भाजपा नेता ने कहा कि वीजा नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति जिस देश में जा रहा है, उसके खिलाफ कुछ नहीं बोल सकता, लेकिन अफसोस की बात है कि इस व्यक्ति ने India Government और भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बयान दिया.

उन्होंने बताया कि जब इटली से आए इस वक्ता ने ऐसी टिप्पणी की तो विपक्ष के नेता राहुल गांधी तालियां बजा रहे थे और तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी हंस रहे थे. उन्हें यह एहसास तक नहीं हुआ कि यह India का अपमान है.

रामचंद्र राव ने ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट’ के तहत फिलिबेक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने बताया कि इस कानून की धारा 23 के तहत अगर कोई विदेशी India आकर India के खिलाफ बयान देता है या India के हितों के खिलाफ काम करता है तो उसे तीन साल की सजा हो सकती है.

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि Government न केवल इस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करे, बल्कि उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करे जिन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था. ये आयोजक भी उतने ही जिम्मेदार हैं, क्योंकि इन्होंने ही इन विदेशी तत्वों को यहां बुलाया और उन्हें भारतीय धरती पर India के खिलाफ बोलने का मौका दिया. इसलिए हमारा मानना ​​है कि जिन्होंने यह बैठक आयोजित की, वे भी इस देशद्रोह में बराबर के भागीदार हैं.

भाजपा नेता ने बताया कि इटली से आया, वह व्यक्ति भारत-विरोधी बयान देने के बाद वहां से भाग गया. उन्होंने मांग की कि उसे वापस India बुलाया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने यह भी मांग की कि राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी, दोनों को देश से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि एक ऐसे व्यक्ति ने देशद्रोही हरकत की है जिसका इस देश से कोई लेना-देना नहीं है.

रामचंद्र राव ने ‘India समिट’ के आयोजकों की जांच की भी मांग की. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों के बैकग्राउंड की जांच होनी चाहिए, क्योंकि “हमें लगता है कि इन सभी लोगों को जॉर्ज सोरोस से फंडिंग मिली थी.

उन्होंने आरोप लगाया कि वे लोग India में अराजकता फैलाने और लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई Government को अस्थिर करने के मकसद से इस समिट में शामिल हुए थे.

–

डीकेएम/वीसी

Share