Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,आतंकवाद,राजनीति,राष्ट्रीय

किश्तवाड़ में एसपीओ की हत्या पर डी. राजा का केंद्र पर हमला, बोले- जम्मू-कश्मीर नीति में सरकार विफल

किश्तवाड़ में एसपीओ की हत्या पर डी. राजा का केंद्र पर हमला, बोले- जम्मू-कश्मीर नीति में Government विफल

New Delhi, 16 नवंबर . कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के महासचिव डी. राजा ने Monday को किश्तवाड़ इलाके में दो स्पेशल Police ऑफिसर (एसओपी) की हत्या के बाद जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र Government की नीतियों की आलोचना की.

उन्होंने शांति बहाल करने और सीमा पार आतंकवाद से निपटने के केंद्र Government के दावों पर सवाल उठाए.

सीपीआई नेता ने से ​​बातचीत में कहा कि ये घटनाएं दिखाती हैं कि केंद्र Government जम्मू-कश्मीर के लिए सही नीतियां बनाने और वहां के लोगों की आकांक्षाओं को समझने में विफल रही है.

डी. राजा ने कहा, “यह घटना केंद्र Government की उस विफलता का नतीजा है, जिसके तहत वह जम्मू-कश्मीर के लिए सही नीतियां नहीं बना पाई. वहां एक चुनी हुई Government तो है लेकिन राज्य का दर्जा (स्टेटहुड) नहीं है.”

सीपीआई नेता ने कानून-व्यवस्था बहाल करने के केंद्र Government के आश्वासनों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जमीनी हकीकत क्या कहती है. उन्होंने कहा, “केंद्र Government भरोसा दिला रही है कि उसने कानून-व्यवस्था और शांति बहाल करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत क्या है? यह जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र Government की नीतियों की विफलता को दर्शाता है.”

डी. राजा ने कहा कि लोग राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र Government इस मांग को मानने के लिए तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि मोदी Government यह समझने में नाकाम रही है कि इस इलाके में शांति सुनिश्चित करने के लिए लोगों का भरोसा जीतना बहुत जरूरी है.

आने वाले विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए, डी. राजा ने कहा कि सीपीआई अपनी चुनावी रणनीति और तैयारियों पर चर्चा कर रही है. उन्होंने बताया कि पार्टी यह आकलन कर रही है कि वह कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है और भाजपा व उसके सहयोगियों को हराने में कैसे योगदान दे सकती है.

सीपीआई नेता ने सवाल किया, “वे (भाजपा) दावा करते हैं कि वे सीमा पार आतंकवाद की गतिविधियों को खत्म करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं; तो फिर ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं?”

डी. राजा ने राहुल गांधी के बयानों और उस पर गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया को लेकर चल रही Political बहस पर कहा कि केंद्र Government की आलोचना को देश की आलोचना के बराबर नहीं माना जाना चाहिए.

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने जो कहा, वह देश के बारे में नहीं बल्कि Government के बारे में था. Prime Minister मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाली Government को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए कि मानो वह पूरे देश का प्रतिनिधित्व कर रही हो.”

उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए लड़ाई लड़ी है और कम्युनिस्टों ने औपनिवेशिक शासन से India की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिए हैं.

डी. राजा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ बाहरी ताकतें India के हितों के खिलाफ काम कर रही हैं. राजा ने संघ से उन ताकतों की पहचान बताने और उनके समर्थन में सबूत सार्वजनिक करने को कहा.

उन्होंने कहा, “अगर मोहन भागवत के पास कोई सबूत है, तो उन्हें उसे देश की जनता के सामने रखना चाहिए.” उन्होंने आरएसएस पर “सांप्रदायिक, फासीवादी और विभाजनकारी विचारधारा” को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि यह संगठन राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार है.

डी. राजा ने आरोप लगाया, “आरएसएस लोगों के बीच ध्रुवीकरण करने की कोशिश करता है. यही वे लोग हैं जो देश की एकता को नुकसान पहुंचा रहे हैं.”

–

एएसएच/पीएम

Share