भूपेंद्र यादव ने सीओपी-31 वार्ता के अध्यक्ष क्रिस बोवेन से की मुलाकात, मिटिगेशन और क्लाइमेट फाइनेंस पर हुई चर्चा

अंताल्या, 16 नवंबर . केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने Monday को तुर्किये के अंताल्या में सीओपी-31 के लिए चल रही वार्ताओं के अध्यक्ष क्रिस बोवेन से मुलाकात की. क्रिस बोवेन ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री भी हैं. इस दौरान जलवायु परिवर्तन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें मिटिगेशन, एडाप्टेशन और क्लाइमेट फाइनेंस शामिल थे.
बैठक के दौरान भूपेंद्र यादव ने कहा कि India चल रही वार्ताओं में President पक्ष को अपना पूरा सहयोग देगा और सकारात्मक समाधान निकालने में रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा.
भूपेंद्र यादव ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “अंताल्या में सीओपी-31 के दौरान क्रिस बोवेन से मुलाकात करके खुशी हुई. हमारी चल रही वार्ताओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें मिटिगेशन, एडाप्टेशन और क्लाइमेट फाइनेंस जैसे मुद्दे शामिल थे. मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि India इन वार्ताओं में सहयोग और रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा, ताकि सकारात्मक नतीजे सामने आ सकें.”
इसके अलावा, भूपेंद्र यादव ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) के कार्यकारी सचिव साइमन स्टील से भी मुलाकात की. बैठक के बाद उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि बातचीत का मुख्य फोकस वार्ता प्रक्रिया को सरल बनाने, क्रियान्वयन के साधनों, न्यायसंगत परिवर्तन (जस्ट ट्रांजिशन), जलवायु अनुकूलन और जलवायु वित्त पर रहा.
उन्होंने कहा, “सीओपी-31 के दौरान अंताल्या में यूएनएफसीसीसी के कार्यकारी सचिव साइमन स्टील से मुलाकात करके खुशी हुई. हमारी बातचीत वार्ता प्रक्रिया को आसान बनाने और जलवायु कार्रवाई से जुड़े अहम पहलुओं पर केंद्रित रही. India यूएनएफसीसीसी के साथ रचनात्मक रूप से काम करने और हर जरूरी सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है.”
इससे पहले Monday को भूपेंद्र यादव सीओपी-31 में हिस्सा लेने के लिए तुर्किये के अंताल्या पहुंचे. वहां पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि India जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “सीओपी-31 में भाग लेने के लिए अंताल्या, तुर्किये पहुंच गया हूं. आने वाले दिनों में मैं India का पक्ष रखूंगा और द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय बैठकों में हिस्सा लूंगा. घरेलू प्रयासों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के जरिए India जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है.”
सीओपी-31, संयुक्त राष्ट्र का जलवायु परिवर्तन सम्मेलन है, जो 9 से 20 नवंबर तक अंताल्या में आयोजित किया जा रहा है. इस सम्मेलन की मेजबानी तुर्किये कर रहा है. मुरात कुरुम को सीओपी-31 का अध्यक्ष नामित किया गया है, जबकि क्रिस बोवेन वार्ताओं के अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं.
कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी) वह मंच है, जहां दुनिया के देश जलवायु संकट से निपटने के लिए साझा कदमों पर सहमति बनाते हैं. इसमें वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने, जलवायु परिवर्तन से प्रभावित समुदायों की मदद करने और वर्ष 2050 तक नेट-जीरो उत्सर्जन हासिल करने जैसे लक्ष्यों पर काम किया जाता है.
सीओपी-31 में दुनिया भर के देशों के नेता, वार्ताकार, कारोबारी प्रतिनिधि, युवा, जलवायु वैज्ञानिक, आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधि और नागरिक समाज के सदस्य हिस्सा ले रहे हैं. सभी का उद्देश्य जलवायु कार्रवाई को और मजबूत, प्रभावी और समावेशी बनाना है.
–
एवाई/डीकेपी


