‘अखिलेश को परिवार की चिंता, जाति जनगणना की नहीं’ : ओम प्रकाश राजभर

Lucknow, 16 नवंबर . उत्तर प्रदेश Government के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने जाति जनगणना, आरक्षण, Governmentी नौकरियों, पेपर लीक, स्कूल बंद होने और Samajwadi Party-कांग्रेस के बीच संभावित सीट बंटवारे सहित कई मुद्दों पर Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव और उनके नेताओं को निशाने पर लिया.
उन्होंने दावा किया कि मौजूदा Government में बिना पैसे के लाखों लोगों को Governmentी नौकरी और रोजगार मिला है. वहीं, 2027 की जनगणना को लेकर Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि Chief Minister जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं.
अखिलेश यादव की ओर से जाति जनगणना और आरक्षण के मुद्दे पर एनडीए को घेरने पर राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव कभी जाति जनगणना के पक्षधर नहीं रहे. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अखिलेश यादव पांच साल तक Chief Minister रहे, लेकिन वे कोई ऐसा वीडियो दिखाएं जिसमें उन्होंने किसी जनसभा, चुनावी रैली या मीडिया के सामने जाति जनगणना कराने की घोषणा की हो.
आरक्षण के मुद्दे पर राजभर ने कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ केवल 12 मजबूत जातियां उठा रही हैं. उन्होंने दावा किया कि तीन सितंबर 2013 को हाईकोर्ट ने इस स्थिति का उल्लेख करते हुए आरक्षण को बांटकर सभी जातियों तक लाभ पहुंचाने की बात कही थी. उस समय अखिलेश यादव Chief Minister थे, लेकिन उन्होंने अदालत के आदेश पर ध्यान नहीं दिया. राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को जाति जनगणना और आरक्षण की चिंता नहीं है, बल्कि वे अपने परिवार के विकास के बारे में सोचते हैं.
शिवपाल यादव की ओर से भाजपा Government में युवाओं को रोजगार नहीं मिलने और स्कूल बंद किए जाने के आरोपों पर राजभर ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव को पता होना चाहिए कि मौजूदा Government में 10 लाख से अधिक Governmentी नौकरियां बिना पैसे दिए दी गई हैं. इसके अलावा दो लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है. राजभर ने Samajwadi Party की पिछली Government पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उस समय नौकरी का विज्ञापन निकलते ही शिवपाल यादव और उनसे जुड़े लोग सक्रिय हो जाते थे और नौकरियों के लिए बोली लगती थी. अयोग्य लोग पैसे के बल पर नौकरी हासिल करते थे. उन्होंने शिवपाल यादव को अपनी पिछली Government के कार्यकाल की स्थिति याद करने की सलाह दी और कहा कि वे नौकरी पाने वाले लोगों से मिलकर मौजूदा व्यवस्था के बारे में जानकारी ले सकते हैं.
पेपर लीक और भर्तियों को लेकर अखिलेश यादव की टिप्पणियों पर भी राजभर ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की परेशानी यह है कि उनकी Government होती तो भर्ती के नाम पर पैसा मिलता, जबकि मौजूदा Government में भर्तियां बिना पैसे के हो रही हैं. राजभर ने दावा किया कि इसी वजह से अखिलेश यादव परेशान रहते हैं.
Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव के दलित समुदाय को लेकर दिए गए कथित बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उन्होंने अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव, दोनों के भाषण सुने हैं. उन्होंने अखिलेश यादव की ‘दमदार दलित’ वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए मायावती और गेस्ट हाउस कांड का उल्लेख किया. राजभर ने आरोप लगाया कि उस घटना में Samajwadi Party के कार्यकर्ताओं ने मायावती की हत्या की योजना बनाई थी. उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी वहां नहीं पहुंचे होते, तो मायावती की जान जा सकती थी. इस तरह उन्होंने Samajwadi Party पर दलितों के प्रति उसके रवैये को लेकर सवाल उठाए.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर कि 2027 की जनगणना में कोई नहीं छूटेगा और सटीक आंकड़ों के लिए बेहतर योजना बनाई गई है, राजभर ने भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि Chief Minister जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं. जाति जनगणना कराने की बात भी कही गई है और इसे कराया जाएगा. उन्होंने अखिलेश यादव से धैर्य रखने को कहा और कहा कि जनगणना पूरी होने के बाद ही उसके परिणामों पर सवाल उठाना उचित होगा.
Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर होने वाली बैठक पर राजभर ने कहा कि कांग्रेस जितनी सीटें मांग रही है, Samajwadi Party उतनी सीटें देने को तैयार नहीं होगी. कांग्रेस, Samajwadi Party को भी टीएमसी और आरजेडी की तरह कमजोर या खत्म करना चाहती है, ताकि उसके लिए Political जगह बन सके. उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस की नजर असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के मोर्चे पर है और वह उसमें शामिल होने की तैयारी कर रही है.
आजम खान के साथ अन्याय और मुस्लिम होने के कारण सत्ता के दुरुपयोग के अखिलेश यादव के आरोप पर राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव खुद इंसाफ की बात कर रहे हैं, जबकि चार बार मुसलमानों ने उन्हें वोट देकर Chief Minister बनाया. उन्होंने सवाल किया कि क्या अखिलेश यादव ने कभी किसी मुस्लिम नेता के बेटे को Chief Minister बनाने की पेशकश की? राजभर ने चुनौती दी कि यदि वे वास्तव में इंसाफ और इंसानियत की बात करते हैं, तो उन्हें घोषणा करनी चाहिए कि अगली बार Government बनने पर किसी मुस्लिम के बेटे को Chief Minister बनाएंगे.
–
पीएसके/वीसी


