Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘मिशन निखारा’: कर्नाटक की नौ एपीएमसी मंडियों में छापेमारी, तौल में गड़बड़ी पर 275 व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई

‘मिशन निखारा’: कर्नाटक की नौ एपीएमसी मंडियों में छापेमारी, तौल में गड़बड़ी पर 275 व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई

Bengaluru, 16 नवंबर . कर्नाटक की नौ प्रमुख कृषि उपज मंडी समितियों (एपीएमसी) में खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और विधिक माप विज्ञान विभाग ने Monday को एक साथ छापेमारी की. इस दौरान तौल में गड़बड़ी और तय मानकों के उल्लंघन के आरोप में 275 व्यापारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए.

विभाग ने इन व्यापारियों पर कुल 9.8 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है.

यह छापेमारी विभाग की महत्वाकांक्षी पहल ‘मिशन निखारा’ के तहत की गई. खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और विधिक माप विज्ञान मंत्री रिजवान अरशद ने मैसूरु की बांदीपाल्या एपीएमसी मंडी में खुद छापेमारी का नेतृत्व किया.

राज्यव्यापी स्तर पर यह कार्रवाई उन शिकायतों के बाद शुरू की गई, जिनमें कहा गया था कि एपीएमसी मंडियों में किसान अपनी उपज बेचते समय तौल में हेराफेरी करके ठगे जा रहे हैं.

मंत्री के निर्देश पर विधिक माप विज्ञान विभाग के 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह 6 बजे Bengaluru, मैसूरु, गंगावती, रायचूर, तुमकुरु, हुबली और ब्यादगी की कृषि मंडियों में एक साथ छापेमारी शुरू की. यह जांच दोपहर 1.30 बजे तक चली.

अधिकारियों ने नौ मंडियों में कुल 711 दुकानों की जांच की और 275 व्यापारियों के खिलाफ विभिन्न उल्लंघनों के लिए मामले दर्ज किए. इनमें कृषि उपज तौलने में धोखाधड़ी, खराब तौल मशीनों का इस्तेमाल, तय समय के भीतर विभाग से तौल उपकरणों का सत्यापन और मुहर (स्टैम्पिंग) न लगवाना, और अपनी दुकानों पर सत्यापन प्रमाण पत्र प्रदर्शित न करना शामिल है.

9.8 लाख रुपए का जुर्माना लगाने के अलावा, अधिकारियों ने खराब तौल मशीनों और ऐसी मशीनों को भी जब्त कर लिया, जिनका अनिवार्य सत्यापन और मुहर लगवाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी.

मैसूरु में, मंत्री रिजवान अरशद ने बांदीपाल्या एपीएमसी मंडी में खुद छापेमारी की निगरानी की. उन्होंने कई दुकानों पर किसानों द्वारा लाई गई कृषि उपज की तौल की जांच की और खराब पाई गई मशीनों को जब्त करने का आदेश दिया.

अकेले मैसूरु एपीएमसी मंडी में 180 दुकानों की जांच की गई और नियमों के उल्लंघन के लिए व्यापारियों के खिलाफ 60 मामले दर्ज किए गए. व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कि वे गलत तरीके से तौलकर या खराब मशीनों का इस्तेमाल करके किसानों को न ठगें, मंत्री ने कहा कि ऐसी हरकतों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने कहा, “किसान जो भी उपज मंडियों में लाते हैं, उसे पूरी ईमानदारी से तौला जाना चाहिए. हमारी Government का यह संकल्प है कि राज्य की एपीएमसी मंडियों में कृषि उपज से जुड़ा हर लेन-देन पूरी सटीकता और पारदर्शिता के साथ हो. आज राज्य भर की कृषि मंडियों में की गई जांच इसी दिशा में पहला कदम है. ऐसी जांच आगे भी नियमित रूप से होती रहेगी.”

मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि हर मंडी में एक मानक तौल मशीन लगाई जाए, जिसकी देखरेख ‘लीगल मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट’ (कानूनी माप-तौल विभाग) करेगा. इससे अगर किसानों को व्यापारियों द्वारा की गई तौल पर कोई शक होता है तो वे अपनी उपज का वजन दोबारा जांच सकेंगे.

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सभी मंडियों में डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं, जिन पर तौल के सही तरीकों और लेन-देन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तय प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई हो.

–

एएसएच/डीकेपी

Share