सेमीकंडक्टर हब के साथ विकसित होगा धोलेरा का शहरी इकोसिस्टम, सीएम भूपेंद्र पटेल ने की समीक्षा

Ahmedabad, 16 नवंबर . धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (डीएसआईआर) के ‘एक्टिवेशन एरिया’ में 200 बिस्तरों वाला मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, एक इंटीग्रेटेड स्कूल, होटल और अन्य नागरिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. Gujarat अपने उभरते सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब के साथ एक पूरी तरह से कार्यशील शहरी इकोसिस्टम तैयार करना चाहता है.
Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने Monday को धोलेरा में औद्योगिक, सामाजिक और शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने उन सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया, जो औद्योगिक गतिविधियों के बढ़ने के साथ व्यवसायों, निवेशकों, पेशेवरों और वहां रहने वाले लोगों के लिए जरूरी होंगी.
‘वाइब्रेंट Gujarat ग्लोबल समिट’ (वीजीजीएस) 2027 में भी इस क्षेत्र पर खास फोकस रहने की उम्मीद है. राज्य Government का लक्ष्य हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी, शिक्षा, आवास और कमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करना है.
समीक्षा की गई परियोजनाओं में 200 बिस्तरों वाला मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, एक इंटीग्रेटेड स्कूल, फायर स्टेशन, होटल, गेस्ट हाउस, फूड कोर्ट, टेंट सिटी, और आवासीय व कमर्शियल विकास कार्य शामिल हैं.
Chief Minister की पिछली यात्रा के बाद से हुई प्रगति का भी जायजा लिया गया. कई हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं पूरी होने के करीब हैं. इनमें 42 कमरों वाला एक गेस्ट हाउस (जिसमें सुइट और कॉन्फ्रेंस सुविधाएं हैं), लगभग 600 लोगों की क्षमता वाला फूड कोर्ट और 50 टेंट वाली एक टेंट सिटी शामिल है.
उम्मीद है कि ये सुविधाएं जल्द ही चालू हो जाएंगी. इनका उद्देश्य निवेशकों, व्यापार प्रतिनिधिमंडलों और अन्य आगंतुकों को ठहरने की सुविधा प्रदान करना है.
ये परियोजनाएं टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन फैसिलिटी के संदर्भ में विकसित की जा रही हैं. यह एक बड़ा निवेश है, जो धोलेरा के औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूती देने का काम करेगा. कंपनी लगभग 91,000 करोड़ रुपए के निवेश से 12-इंच (300 एमएम) का सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट लगा रही है.
इस प्लांट में ऑटोमोबाइल, मोबाइल डिवाइस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में इस्तेमाल होने वाली चिप्स का निर्माण होने की उम्मीद है.
इस सेमीकंडक्टर परियोजना से सहायक उद्योगों, टेक्नोलॉजी कंपनियों, शोध संस्थानों और आपूर्तिकर्ताओं के भी यहां आने की संभावना है, जिससे कुशल कामगारों और सहायक सेवाओं की मांग बढ़ेगी. केंद्र Government ने इस परियोजना के लिए 66.166 हेक्टेयर क्षेत्र में एक विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) अधिसूचित किया है, जिससे लगभग 21,000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.
प्रस्तावित टाउनशिप के मुख्य घटकों में स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा शामिल हैं.
धोलेरा के विकास पर केंद्र Government की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां 200 बिस्तरों वाले एक अस्पताल का निर्माण चल रहा है, जिसे इस साल दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है. इसके साथ ही, इंटरनेशनल बैकलॉरेट (आईबी) पाठ्यक्रम वाला एक स्कूल भी विकसित किया जा रहा है.
शहरी बुनियादी ढांचे के साथ-साथ, इस क्षेत्र में पर्यावरण से जुड़ी पहल भी की जा रही हैं. वन विभाग और सद्भावना ट्रस्ट के सहयोग से चलाए गए वृक्षारोपण अभियान के तहत, ‘एक्टिवेशन एरिया’ में 53 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 1.11 लाख पौधे लगाए गए हैं.
पौधों के जीवित रहने की दर को बेहतर बनाने और क्षेत्र में हरियाली (ग्रीन कवर) बढ़ाने के लिए ‘ड्रम प्लांटेशन’ तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है. कनेक्टिविटी (संपर्क सुविधा) भी धोलेरा के विकास का एक अहम हिस्सा है.
Ahmedabad-धोलेरा एक्सप्रेसवे ने इस क्षेत्र तक सड़क मार्ग से पहुंच को बेहतर बनाया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के इस साल के अंत तक चालू हो जाने की उम्मीद है.
रेल कनेक्टिविटी योजनाओं में 23 किलोमीटर लंबा भीमनाथ-धोलेरा लॉजिस्टिक्स हब रेल लिंक और 134 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित Ahmedabad-धोलेरा सेमी-हाई-स्पीड डबल रेलवे लाइन शामिल हैं. इस रेलवे लाइन को इस साल मई में केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई थी, जिसकी अनुमानित लागत 20,667 करोड़ रुपए है.
इन परियोजनाओं का उद्देश्य Ahmedabad, हवाई अड्डे और व्यापक माल ढुलाई नेटवर्क (फ्रेट नेटवर्क) के साथ संपर्क को मजबूत करना है.
राज्य द्वारा वीजीजीएस-2027 की तैयारियों के बीच उम्मीद है कि राज्य के निवेश प्रयासों में धोलेरा की प्रमुख भूमिका होगी. उन्नत विनिर्माण और सेमीकंडक्टर उद्योगों के अलावा, Government अस्पतालों, होटलों, शैक्षणिक संस्थानों, आवासीय परियोजनाओं, व्यावसायिक स्थानों और अन्य शहरी सेवाओं में निजी निवेश को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है.
इस विकास रणनीति का लक्ष्य धोलेरा को केवल एक औद्योगिक केंद्र तक सीमित न रखकर, इसे एक ऐसी जगह बनाना है जहां कामगारों, पेशेवरों, निवेशकों और उनके परिवारों की बढ़ती आबादी के लिए जरूरी सभी सुविधाएं मौजूद हों. ऐसी उम्मीद है कि एक नियोजित औद्योगिक शहर के रूप में इस क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास को तय करने में औद्योगिक, सामाजिक, पर्यावरणीय और परिवहन बुनियादी ढांचे का समानांतर विकास एक अहम भूमिका निभाएगा.
–
एएसएच/डीकेपी


