वित्त मंत्री ने अमेरिकी-भारत रणनीतिक साझेदारी फोरम के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 16 नवंबर . New Delhi में Monday को ‘यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम’ की बैठक के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दुनियाभर के निवेशकों के लिए India एक आकर्षक जगह बनी हुई है. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती देश के बेहतर निवेश माहौल को दर्शाती है. इस दौरान उन्होंने India की मजबूत आर्थिक गति और सकारात्मक दृष्टिकोण पर जोर दिया.
India Government के वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बैठक की जानकारी साझा करते हुए बताया कि India Government के वित्त मंत्रालय के अनुसार, केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने Monday को New Delhi में ‘यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम’ (यूएसआईएसपीएफ) के दौरे पर आए बोर्ड प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की.
बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने India की मजबूत आर्थिक प्रगति और सकारात्मक भविष्य की संभावनाओं पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती देश के बेहतर निवेश माहौल को दर्शाती है और दुनिया भर के निवेशकों के लिए India एक आकर्षक गंतव्य बना हुआ है. वहीं, यूएसआईएसपीएफ के बोर्ड प्रतिनिधिमंडल ने India में निवेश जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने विशेष रूप से रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आर एंड डी) समेत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने में रुचि दिखाई. यह बैठक India और अमेरिका के बीच आर्थिक और कारोबारी सहयोग को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारियों के तहत देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ पहली प्री-बजट परामर्श बैठक की, जिसका उद्देश्य आगामी बजट के लिए विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त करना और आर्थिक प्राथमिकताओं पर व्यापक चर्चा करना था.
वित्त मंत्रालय पहले से ही बजट 2027-28 के लिए विभिन्न उद्योग संगठनों और हितधारकों के साथ परामर्श बैठकों की शृंखला चला रहा है. इन बैठकों का उद्देश्य उद्योग जगत, व्यापार समुदाय और आर्थिक विशेषज्ञों से सुझाव लेकर बजट को अधिक प्रभावी और विकासोन्मुख बनाना है.
–
एवाई/वीसी


