
रांची, 4 अक्टूबर . जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रचने के बाद Jharkhand की चार हॉकी चैंपियन बेटियां Sunday को जब रांची पहुंचीं, तो बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का माहौल किसी खेल मैदान की जीत का जश्न बन गया. हाथों में फूल-मालाएं, गूंजते ढोल-नगाड़े और हर तरफ उठते जयकारों के बीच भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, ओलंपियन निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग का जोरदार स्वागत किया गया.
जापान से Bengaluru होते हुए रांची पहुंचीं चारों खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर हॉकी Jharkhand के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी, खेल प्रेमी और उनके परिजन पहले से मौजूद थे. जैसे ही खिलाड़ी बाहर आईं, वहां मौजूद लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन शुरू कर दिया. फूल-मालाओं और बुके से खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. कई खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने हॉकी स्टिक उठाकर अपनी चैंपियन साथियों के प्रति सम्मान जताया. यह उत्साह उस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न था, जिसने भारतीय महिला हॉकी को 44 साल बाद एशियन गेम्स का स्वर्ण दिलाया है.
भारतीय टीम ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इस सफलता में Jharkhand की चार खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सलीमा टेटे ने टीम की कप्तानी की, जबकि निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग ने भी स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा बनकर राज्य का गौरव बढ़ाया. एयरपोर्ट पर सबसे भावुक क्षण तब आया, जब लंबे इंतजार के बाद खिलाड़ियों की मुलाकात उनके परिजनों से हुई. बेटियों को सामने देखते ही परिवार के सदस्यों की खुशी चेहरे पर साफ दिखाई दी. खिलाड़ियों ने माता-पिता और अन्य परिजनों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान कई भावुक पल भी देखने को मिले.
इसके बाद हॉकी Jharkhand के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने चारों चैंपियन बेटियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी. एयरपोर्ट परिसर लगातार नारों से गूंजता रहा. ‘India माता की जय’ और ‘Jharkhand की बेटियां जिंदाबाद’ के जयघोष के बीच खिलाड़ी भी मुस्कुराते हुए अपने प्रशंसकों का अभिवादन करती रहीं. स्वर्ण पदक जीतने की चमक उनके चेहरों पर थी और अपने लोगों के बीच लौटने की खुशी भी साफ नजर आ रही थी. स्वागत समारोह में हॉकी Jharkhand के महासचिव मनोज कोनबेगी, कोषाध्यक्ष अस्रिता लकड़ा, महानिदेशक विजय शंकर सिंह, एसोसिएट उपाध्यक्ष माइकल लाल, संयुक्त सचिव दुलारी टोपनो सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.
Jharkhand राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार, प्रशांत मुखर्जी, Jharkhand की पहली अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, सुमराय टेटे, हॉकी सिमडेगा के कमलेश्वर मांझी, हॉकी खूंटी के दशरथ महतो, साई के पूर्व कोच विश्वनाथ सिंह और हॉकी कोच करुणा पूर्ति समेत बड़ी संख्या में खेल जगत से जुड़े लोग भी खिलाड़ियों का स्वागत करने पहुंचे.
–
एसएनसी/