
कोलकाता, 4 अक्टूबर . कोलकाता Police ने एक फाइव-स्टार होटल की लॉबी में दो महिलाओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने Sunday को यह जानकारी दी.
Police ने बताया कि यह घटना Saturday रात की है. शिकायत के आधार पर प्रगति मैदान थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. कोलकाता Police के अतिरिक्त आयुक्त ( जांच विभाग) कुणाल अग्रवाल ने कहा, “होटल के cctv फुटेज की जांच की जा रही है. पूरे मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.”
Police के मुताबिक, नागालैंड के दीमापुर की रहने वाली महिला ने लिखित शिकायत में कहा कि वह और उसकी एक साथी रात 12.30 बजे से 1 बजे के बीच होटल की लॉबी में थीं. वहां, ब्राजील फुटबॉल टीम के सदस्यों के साथ जश्न मनाते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गलत तरीके से छुआ. इस घटना के दौरान उन्हें असहज महसूस हुआ और कथित तौर पर उनके साथ छेड़छाड़ की गई.
ब्राजील की फुटबॉल टीम Saturday को कोलकाता में साल्ट लेक स्टेडियम में India के साथ एक फ्रेंडली मैच खेलने आई थी. ब्राजील की टीम ने चार गोल करके मैच जीत लिया. मैच के बाद, टीम जीत का जश्न मनाने के लिए फाइव-स्टार होटल गई थी.
शिकायत मिलने पर, प्रगति मैदान Police ने मामले की जांच शुरू की. होटल की लॉबी में लगे cctv फुटेज की जांच की गई. फुटेज का विश्लेषण करके और शिकायतकर्ता की ओर से दिए गए विवरण से मिलान करके संदिग्ध की पहचान की गई.
Police के अनुसार, बाद में शिकायतकर्ता ने भी cctv फुटेज देखकर उस व्यक्ति की पहचान की. उसके बाद, Police ने cctv फुटेज के जरिए आरोपी की गतिविधियों की जांच की. आखिरकार, उसे होटल के एक कमरे से गिरफ्तार कर लिया गया.
Police ने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पलाश रॉय (56) के रूप में की है, जो उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 100 का रहने वाला है.
अधिकारियों ने बताया कि घटना से संबंधित अन्य जानकारी और आरोपी की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है. cctv फुटेज और अन्य स्रोतों के आधार पर घटना के समय होटल में उसकी उपस्थिति और शिकायत के हर पहलू की पुष्टि की जा रही है.
–
डीसीएच/