
कोलकाता, 4 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में फरार पत्थर खदान मालिक तुलु मंडल से जुड़े वित्तीय गबन और भ्रष्टाचार के मामले में Police ने एक और Governmentी अधिकारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को जिले के मोहम्मदबाजार इलाके से गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार अधिकारी की पहचान सब्यसाची मंडल के रूप में हुई है. Police के मुताबिक, वह मोहम्मदबाजार ब्लॉक स्थित भूमि एवं भूमि सुधार कार्यालय (बीएलआरओ) के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं. उन्हें Saturday को पूछताछ के लिए सूरी बुलाया गया था. पूछताछ के दौरान उनके बयानों में कई विसंगतियां मिलने के बाद Saturday देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
Police के अनुसार, सब्यसाची मंडल वर्तमान में झाड़ग्राम जिले में कलेक्टर और भूमि अधिग्रहण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि उनके तुलु मंडल से विशेष संबंध थे. उन पर Governmentी राजस्व के गबन और फर्जी रसीद या डुप्लीकेट कार्बन रसीद (डीसीआर) गिरोह को मदद पहुंचाने का आरोप है.
जांचकर्ताओं के मुताबिक, सब्यसाची वर्ष 2022 से 2025 तक मोहम्मदबाजार के बीएलआरओ रहे थे. इसी दौरान कथित तौर पर फर्जी डीसीआर के जरिए Governmentी राजस्व में हेराफेरी की गई.
इस मामले में पिछले महीने पश्चिम बंगाल Police की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बीएलआरओ कार्यालय के कोषाध्यक्ष विश्वजीत साहा समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान विश्वजीत साहा से कई बार पूछताछ की गई थी. Police के मुताबिक, पांच बार पूछताछ के बाद उनके बयानों में कई विसंगतियां सामने आईं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
वहीं, तुलु मंडल के बेहद करीबी कर्मचारी कौसर अली को भी कई दौर की पूछताछ के बाद Police ने गिरफ्तार किया था. जांचकर्ताओं का दावा है कि कौसर तुलु की बेहिसाबी आय के अलावा उसके कई बैंक खातों का प्रबंधन भी करता था. Police ने उसके पास से कई बैंक चेकबुक भी बरामद की थीं.
तुलु मंडल पर बीरभूम के मोहम्मदबाजार और नलहाटी समेत कई इलाकों में पत्थर और बालू के कारोबार पर कथित तौर पर एकाधिकार रखने का आरोप है. यह मामला पिछली तृणमूल कांग्रेस Government के कार्यकाल से जुड़ा बताया जा रहा है.
आरोप है कि प्रशासन के एक वर्ग की मदद से तुलु मंडल ने फर्जी डुप्लीकेट कार्बन रसीदें (डीसीआर) तैयार कराईं और इनके जरिए Government को मिलने वाले राजस्व में करोड़ों रुपये का गबन किया. जांच एजेंसियों का दावा है कि इस कथित नेटवर्क के जरिए उसने बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित की.
तुलु मंडल के बहनोई मिनार मंडल के घर पर तलाशी के दौरान 28.5 करोड़ रुपये नकद और 15 किलोग्राम सोना बरामद होने के बाद तुलु फरार हो गया था. इसके बाद से Police उसकी तलाश कर रही है.
जांचकर्ताओं का अनुमान है कि तुलु मंडल Dubai या तुर्किये भाग चुका है. हाल ही में Governmentी वकील ने सूरी जिला अदालत में उसे ‘घोषित अपराधी’ घोषित करने और उसकी संपत्तियां जब्त करने के लिए आवेदन किया है.
–
डीएससी