
New Delhi/कोलकाता, 4 अक्टूबर . महात्मा गांधी की याद में मनाया जाने वाला प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन का 19वां सत्र इस बार 7 से 9 जनवरी 2027 तक पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित किया जाएगा. इस सम्मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय (एमईए) और पश्चिम बंगाल Government मिलकर करेंगे. Prime Minister Narendra Modi कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.
अधिकारियों के मुताबिक, सम्मेलन में युवा प्रवासी भारतीय दिवस का एक खास सेगमेंट भी होगा. इस कार्यक्रम में दुनिया भर से भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य, युवा प्रवासी नेता, कारोबारी, प्रोफेशनल्स, शिक्षाविद, इनोवेटर्स और दूसरे लोग शामिल होंगे.
महात्मा गांधी 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से India लौटे थे. उनकी याद में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय प्रवासी समुदाय से जुड़ने वाले इस बड़े कार्यक्रम का 19वां संस्करण पिछले आयोजनों की सफलता को आगे बढ़ाएगा. इसका मकसद विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के India के साथ रिश्तों को और मजबूत करना और India तथा दुनिया के लिए उनके योगदान को सम्मान देना है.
विदेश मंत्रालय ने कहा, “सम्मेलन के रजिस्ट्रेशन और कार्यक्रम समेत दूसरी जानकारियां जल्द साझा की जाएंगी. किसी भी जरूरी जानकारी के लिए स्थानीय भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क किया जा सकता है.”
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की शुरुआत पहली बार 2003 में पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान हुई थी. इसे विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय से जुड़ने, उनके योगदान को पहचान देने और India के साथ उनके रिश्तों को मजबूत करने के लिए शुरू किया गया था.
2015 से विदेश मंत्रालय ने इस कार्यक्रम के फॉर्मेट में बदलाव किया. इसके बाद प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन हर दो साल में किया जाने लगा, जबकि बीच के वर्षों में अलग-अलग विषयों पर सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं. इसका मकसद खास मुद्दों पर बेहतर तरीके से चर्चा करना और दुनिया भर में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को एक-दूसरे से मिलने और संपर्क बढ़ाने का मौका देना है.
पिछले कई वर्षों में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन ने अलग-अलग क्षेत्रों में जानकारी, हुनर और अनुभव साझा करने के लिए एक अहम मंच के रूप में काम किया है. इससे India और विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के बीच रिश्ते मजबूत हुए हैं.
President द्रौपदी मुर्मु प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करेंगी और समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी. प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार किसी अनिवासी भारतीय (एनआरआई), भारतीय मूल के व्यक्ति या उनके द्वारा स्थापित और चलाए जा रहे किसी संगठन या संस्था को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है.
यह पुरस्कार भारतीय प्रवासी समुदाय के उन सदस्यों को दिया जाता है, जिन्होंने विदेशों में India की छवि बेहतर बनाने, India से जुड़े मुद्दों का समर्थन करने और स्थानीय भारतीय समुदाय के कल्याण हेतु अहम योगदान दिया हो.
–
एवाई/एएस