Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

आईपीएल 2027: जानिए किस फ्रेंचाइजी ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया?

आईपीएल 2027: जानिए किस फ्रेंचाइजी ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया?

New Delhi, 17 नवंबर . इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने 2027 के मिनी-ऑक्शन से पहले अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ बने रहेंगे.

रिटेंशन लिस्ट फाइनल होने के बाद अब सभी फ्रेंचाइजियों का ध्यान मिनी-ऑक्शन पर होगा. 10 टीमों में कुल 66 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिसमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं. Lucknow सुपर जायंट्स (एलएसजी) के पास ऑक्शन में जाने के लिए सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपए का पर्स है. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पास 41.65 करोड़ रुपए और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के पास 40.15 करोड़ रुपए शेष हैं.

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, उनमें केएल राहुल, डेविड मिलर, अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. दिल्ली की टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज और टीम के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत भी शामिल हैं, जो इस साल जून में फ्रेंचाइजी में वापस लौटे थे. अन्य रिटेन किए गए खिलाड़ियों में समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, पृथ्वी शॉ, माधव तिवारी, जीशान अंसारी, काइल जैमीसन, मुकेश कुमार, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, विपराज निगम और त्रिपुरना विजय शामिल हैं. दिल्ली के पास 39.50 करोड़ रुपए बचे हैं और उन्हें नौ स्लॉट भरने हैं, जिनमें चार विदेशी खिलाड़ियों के स्थान शामिल हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, आयुष म्हात्रे, लियाम लिविंगस्टोन, नूर अहमद, राहुल चाहर, जेमी ओवरटन और मुकेश चौधरी तो रिटेन किया है. इस लिस्ट में रामकृष्ण घोष, कार्तिक शर्मा, जैक एडवर्ड्स, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल और उर्विल पटेल भी शामिल हैं. सीएसके के पास 28.05 करोड़ रुपए शेष हैं. इस टीम को 6 खिलाड़ियों को और चुनना है, जिनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं.

रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) की लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ-साथ रजत पाटीदार, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या और जितेश शर्मा शामिल हैं. अन्य रिटेन किए गए खिलाड़ियों में कनिष्क चौहान, राशिख डार, यश दयाल, जैकब डफी, विक्की ओस्तवाल, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, नुवान तुषारा और रोमारियो शेफर्ड हैं. आरसीबी के पास पांच स्लॉट भरने के लिए 14.15 करोड़ रुपए बचे हैं, जिनमें से एक स्लॉट विदेशी खिलाड़ी के लिए आरक्षित है.

Mumbai इंडियंस (एमआई) ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव, स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा और प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल को रिटेन किया है. टीम में नमन धीर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, अर्शदीप सिंह, मिचेल सेंटनर, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन भी शामिल हैं. Mumbai के पास नौ स्लॉट भरने के लिए 32.60 करोड़ रुपए बचे हैं, जिनमें दो विदेशी खिलाड़ियों के स्थान शामिल हैं.

Gujarat टाइटंस (जीटी) ने कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को रिटेन किया है. टॉम बैंटन, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, अरशद खान, गुरनूर बरार, साई किशोर, अशोक शर्मा, मानव सुथार, ल्यूक वुड, जेसन होल्डर, वाशिंगटन सुंदर, जयंत यादव, कुमार कुशाग्र और अनुज रावत उनके रिटेन किए गए खिलाड़ियों के समूह में शामिल हैं. सभी फ्रेंचाइजी में Gujarat के पास सबसे कम बजट है; उनके पास तीन स्लॉट खाली हैं, जिनमें से दो विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं, जिसके लिए उनके पास 8.75 करोड़ रुपए शेष हैं.

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने कप्तान श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह को बरकरार रखा है. हार्दिक पांड्या भी टीम का हिस्सा हैं, जो पहले Mumbai इंडियंस के साथ एक ट्रेड के जरिए टीम में आए थे. कूपर कोनोली, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बरार, बेन ड्वारशुइस, यश ठाकुर, विजयकुमार वैशाक, अजमतुल्लाह उमरजई और मार्को जानसेन भी इस स्क्वॉड का हिस्सा हैं. पंजाब के पास 6 स्लॉट (जिनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों के स्थान शामिल हैं) भरने के लिए 18.60 करोड़ रुपए बचे हैं.

Rajasthan रॉयल्स (आरआर) ने यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार रखा है. शुभम दुबे, डोनोवन फरेरा, अमन राव, लुआन-ड्रे प्रेटोरियस, यश पुंजा, दासुन शनाका, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, एम. सिद्धार्थ, सुशांत मिश्रा, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा और इमानजोत सिंह चहल इस सूची को पूरा करते हैं. Rajasthan के पास 6 स्लॉट (जिनमें 3 विदेशी खिलाड़ियों के स्थान शामिल हैं) भरने के लिए 27.05 करोड़ रुपए उपलब्ध हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और अंगकृष रघुवंशी को बरकरार रखा है. मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, प्रशांत सोलंकी, कार्तिक त्यागी, अनुकूल रॉय और टिम सीफर्ट भी रिटेन किए गए खिलाड़ियों का हिस्सा हैं. केकेआर के पास आठ स्लॉट खाली हैं. इनमें तीन विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह है. फ्रेंचाइजी के पर्स में 41.65 करोड़ रुपए शेष हैं.

Lucknow सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, सैम करन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आवेश खान और मयंक यादव को रिटेन किया है. ट्रेड के जरिए कुलदीप यादव के आने से उनकी टीम और मजबूत हो गई है. मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, दिगवेश राठी, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद और जोश इंग्लिस अन्य रिटेन किए गए खिलाड़ी हैं. एलएसजी के पास सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपए का बजट बचा है और उन्हें सात स्लॉट भरने हैं, जिनमें से तीन विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने कप्तान पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी को बरकरार रखा है. शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, अनिकेत वर्मा, टी. नटराजन, ईशान मलिंगा, नाथन एलिस, खलील अहमद, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ब्रायडन कार्स, जैक एडवर्ड्स और सलिल अरोड़ा भी फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए गए अन्य खिलाड़ी हैं. एसआरएच के पास 7 स्लॉट, जिनमें 3 विदेशी खिलाड़ियों के स्थान शामिल हैं. इस फ्रेंचाइजी के पर्स में 40.15 करोड़ रुपए हैं.

आईपीएल 2027 के मिनी-नीलामी से पहले सभी 10 टीमें:

Mumbai इंडियंस: अर्शदीप सिंह (ट्रेड इन), अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सेंटनर, नमन धीर, क्विंटन डी कॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, हर्षित राणा, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, प्रशांत सोलंकी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, टिम सीफर्ट, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती.

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, ब्रायडन कार्स, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, आर स्मरण, प्रफुल्ल हिंज, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा, ईशान मलिंगा, टी नटराजन (ट्रेड इन), नाथन एलिस (ट्रेड इन), खलील अहमद (ट्रेड इन).

Rajasthan रॉयल्स: रियान पराग, यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, यश पुंजा, मणिराम सिद्धार्थ (ट्रेड इन), मोहम्मद शमी (ट्रेड इन).

रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru: विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, टिम डेविड, जॉर्डन कॉक्स, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और विक्की ओस्तवाल.

दिल्ली कैपिटल्स: आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, विपराज निगम, औकिब नबी, मुकेश कुमार, जीशान अंसारी (ट्रेड इन), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, डेविड मिलर, ऋषभ पंत (ट्रेड इन), केएल राहुल, समीर रिजवी, काइल जैमीसन, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, ट्रिस्टन स्टब्स.

Gujarat टाइटंस: शुभमन गिल, अनुज रावत, कगिसो रबाडा, राहुल तेवतिया, अशोक शर्मा, कुमार कुशाग्र, राशिद खान, ग्लेन फिलिप्स, मानव सुथार, साई सुदर्शन, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल (ट्रेड इन), मोहम्मद अरशद खान, टॉम बैंटन, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जयंत यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, जोस बटलर, आर. साई किशोर.

Lucknow सुपर जायंट्स: अब्दुल समद, दिग्वेश राठी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, जोश इंग्लिस, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, कुलदीप यादव (ट्रेड इन), सैम करन (ट्रेड इन), अक्षत रघुवंशी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अर्जुन तेंदुलकर, मिशेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी.

पंजाब किंग्स: अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, कूपर कोनोली, हार्दिक पंड्या (ट्रेड इन), हरनूर पन्नू, हरप्रीत बरार, मार्को जानसन, मार्कस स्टोइनिस, मुशीर खान, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, विशक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल.

चेन्नई सुपर किंग्स: अकील होसेन, अंशुल कंबोज, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, गुरजापनीत सिंह, जैक एडवर्ड्स (ट्रेड इन), जेमी ओवरटन, कार्तिक शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन (ट्रेड इन), मुकेश चौधरी, नूर अहमद, राहुल चाहर, रामकृष्ण घोष, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सरफराज खान, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, उर्विल पटेल.

–

आरएसजी/वीसी

Share