Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पीएम मोदी का प्रयास संबंध बेहतर बनाना और व्यापार बढ़ाना: भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह

पीएम मोदी का प्रयास संबंध बेहतर बनाना और व्यापार बढ़ाना: भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह

New Delhi, 17 नवंबर . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने Prime Minister Narendra Modi की क्वाड से जुड़ी गतिविधियों, एससीओ शिखर सम्मेलन में Pakistan को निमंत्रण दिए जाने पर कांग्रेस की आलोचना, ग्रैप-3 की पाबंदियों को हटाए जाने, एसआईआर मामले में Supreme Court की सुनवाई, उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची के मसौदे समेत कई अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि Prime Minister का प्रयास विभिन्न देशों के साथ संबंध बेहतर बनाने, आपसी सहयोग बढ़ाने और व्यापार को आगे ले जाने का है.

Prime Minister मोदी की क्वाड से जुड़ी गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देते हुए आरपी सिंह ने कहा कि Prime Minister मोदी देश के एक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए हैं. Prime Minister मोदी ने सही बात रखी है कि बातचीत रचनात्मक होनी चाहिए और देशों के बीच संबंध अच्छे होने चाहिए. आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने के साथ-साथ व्यापार किस तरह बढ़ाया जाए और भविष्य में सहयोग को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर ध्यान देना जरूरी है. अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सकारात्मक बातचीत और बेहतर संबंधों की दिशा में प्रयास होने चाहिए.

अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप की ओर से Prime Minister मोदी की तारीफ किए जाने के सवाल पर आरपी सिंह ने कहा कि ट्रंप हमेशा Prime Minister की प्रशंसा करते हैं. ट्रंप चाहते हैं कि दोनों देशों के संबंध अच्छे रहें और India भी यही चाहता है. दोनों पक्षों की ओर से बेहतर रिश्तों की इच्छा सकारात्मक बात है.

एससीओ शिखर सम्मेलन में Pakistan को निमंत्रण दिए जाने पर कांग्रेस की आलोचना को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन है, जिसमें कई देश हिस्सा लेते हैं. उन्होंने बताया कि Pakistan के एक मंत्री को आमंत्रित किया गया था और उनसे कहा गया था कि वे अपना प्रतिनिधि भेजें. इसके बाद Pakistan ने अपने मंत्री को भेजा. इस पूरे मामले को Political नजरिये से नहीं देखना चाहिए, क्योंकि यह आयोजन से जुड़ा फैसला है.

उन्होंने Prime Minister की पर्यटन संबंधी सोच का जिक्र करते हुए कहा कि Prime Minister चाहते हैं कि देश में पर्यटन को बढ़ावा मिले. यदि पर्यटन के लिए सुविधाएं बढ़ती हैं और ई-वीजा जैसी व्यवस्था का लाभ मिलता है, तो इससे संबंधित देशों के पर्यटन क्षेत्र को फायदा होगा. सिंह ने इसे पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

देश में नफरत फैलाने के आरोपों पर कांग्रेस और गांधी परिवार को निशाने पर लेते हुए आरपी सिंह ने कहा कि यदि किसी ने देश में नफरत फैलाई है तो वह गांधी परिवार है. उन्होंने 1984 की घटनाओं और उसके बाद कांग्रेस के शासनकाल में हुए दंगों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि उस दौर में हिंदू-मुस्लिम दंगे हुए और इन घटनाओं को लोग भूले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस नेताओं को अपने अतीत और अपने कामों पर भी नजर डालनी चाहिए.

दिल्ली में प्रदूषण के मद्देनजर ग्रैप-3 की पाबंदियां हटाए जाने के सवाल पर आरपी सिंह ने कहा कि दिल्ली Government लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में प्रदूषण की स्थिति में सुधार होगा और ग्रैप-3 के साथ-साथ ग्रैप-2 और ग्रैप-1 की पाबंदियां भी हटाई जा सकेंगी.

एसआईआर मामले में Supreme Court की सुनवाई पर उन्होंने कहा कि विपक्ष ने 48 सवाल उठाए हैं, लेकिन अदालत में याचिका दायर करने पर अपनी बात के समर्थन में सबूत पेश करने चाहिए. उन्होंने कहा कि विपक्ष सबूत देने के बजाय सवाल उठा रहा है. इस मामले में Supreme Court जो फैसला करेगा, वह स्वीकार्य होगा. अदालत ने अगली सुनवाई दिसंबर में तय की है.

उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची के मसौदे पर आरपी सिंह ने कहा कि यह अभी प्रारूप सूची है और जनवरी के पहले सप्ताह तक लोगों को अपने नाम जुड़वाने का अवसर मिलेगा. जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, वे इस अवधि में सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने Political दलों से भी अपील की कि वे इस प्रक्रिया में लोगों का सहयोग करें, ताकि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक अच्छी और सही मतदाता सूची तैयार हो सके. सभी दलों के योगदान से मतदाता सूची को बेहतर बनाया जा सकता है.

–

पीएसके

Share