Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

मनीला ‘क्वाड शिखर सम्मेलन’ के नतीजे इंडो-पैसिफिक के लोगों को सीधे लाभ पहुंचाने पर केंद्रित: विक्रम मिसरी

मनीला ‘क्वाड शिखर सम्मेलन’ के नतीजे इंडो पैसिफिक के लोगों को सीधे लाभ पहुंचाने पर केंद्रित: विक्रम मिसरी

मनीला ‘क्वाड शिखर सम्मेलन’ के नतीजे इंडो-पैसिफिक के लोगों को सीधे लाभ पहुंचाने पर केंद्रित: विक्रम मिसरी

मनीला, 17 नवंबर . विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने मनीला की संक्षिप्त लेकिन अहम यात्रा पूरी कर ली, जिसमें उन्होंने भारत-आसियान, पूर्वी एशिया और क्वाड शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लिया. मनीला में हुए क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के नतीजे क्वाड के व्यापक एजेंडे को दर्शाते हैं और इनका मुख्य उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लोगों के लिए ठोस और उपयोगी परिणाम सुनिश्चित करना है.

शिखर सम्मेलन के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए मिसरी ने कहा, “जिन नतीजों का मैंने उल्लेख किया है, वे क्वाड के व्यापक एजेंडे को दिखाते हैं. इनका फोकस हमेशा की तरह इंडो-पैसिफिक के लोगों को वास्तविक लाभ पहुंचाने पर है. ये पहल लचीलापन बढ़ाने, विविधीकरण, कनेक्टिविटी और क्षमता निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करती हैं.”

विदेश सचिव ने बताया कि हाल ही में घोषित ‘इंडो-पैसिफिक मैरीटाइम सर्विलांस कोलैबोरेशन’ के तहत पहला अभ्यास मार्च 2027 में गुआम में होने वाले ‘एक्सरसाइज सी ड्रैगन’ के दौरान आयोजित किया जाएगा.

मिसरी के अनुसार, यह पहल समुद्री क्षेत्र की निगरानी को लेकर क्वाड देशों के बीच पहले से चल रहे सहयोग को आगे बढ़ाएगी और अवैध मछली पकड़ने तथा तस्करी जैसी साझा चुनौतियों से निपटने में मदद करेगी.

उन्होंने कहा, “यह एक बेहद सार्थक, व्यावहारिक और भविष्य की सोच वाली बैठक थी. इसने चारों साझेदार देशों की मुक्त और खुले इंडो-पैसिफिक के प्रति प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत किया और आपसी व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया.”

मिसरी ने बताया कि मनीला में हुई तीनों प्रमुख बैठकों में Prime Minister Narendra Modi ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे समय में जब दुनिया भू-Political तनाव, अनिश्चितताओं और चुनौतियों का सामना कर रही है, तब दुनिया को सबसे ज्यादा जरूरत शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की है. उन्होंने कहा कि दूरसंचार केबलों की सुरक्षा पर केंद्रित क्वाड की ‘केबल कनेक्टिविटी एंड रेजिलिएंस पार्टनरशिप’ अब समुद्र के नीचे बिछाई जाने वाली ऊर्जा केबलों तक भी विस्तारित की जाएगी.

साथ ही साइबर हमलों और साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए क्वाड देशों के बीच साइबर सुरक्षा सहयोग को भी और मजबूत किया जाएगा. विदेश सचिव ने बताया कि क्वाड नेताओं ने पहली बार एक बिजनेस फोरम शुरू करने पर सहमति जताई है. बैठक के दौरान Prime Minister मोदी ने कहा कि India 2027 की पहली तिमाही में इस फोरम की मेजबानी करने में गहरी रुचि रखता है.

इससे पहले क्वाड नेताओं ने आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की थी, जिसमें सीमा पार आतंकवाद भी शामिल है. नेताओं ने ऐसे किसी भी एकतरफा या अस्थिरता पैदा करने वाले कदमों का भी विरोध किया, जिनका उद्देश्य बल या दबाव के जरिए मौजूदा स्थिति को बदलना हो.

बैठक के बाद Prime Minister मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज की बैठक ने मुक्त, खुले, शांतिपूर्ण और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के हमारे साझा लक्ष्य को नई ऊर्जा दी है. साथ ही हमारे सहयोग के अगले चरण के लिए ठोस लक्ष्य भी तय किए गए हैं.”

–

एवाई/डीकेपी

Share