ईरान का दावा, होर्मुज में 20 लाख बैरल कच्चा तेल ले जा रहे सुपरटैंकर और एलएनजी जहाज में विस्फोट

तेहरान, 17 नवंबर . ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने Tuesday को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में नियमों का उल्लंघन करने वाले दो जहाज नौसैनिक बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद विस्फोट का शिकार हो गए और उनमें आग लग गई.
आईआरजीसी की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘सेपाह न्यूज’ के अनुसार, इनमें से एक जहाज 20 लाख बैरल से अधिक कच्चा तेल ले जा रहा एक सुपरटैंकर था. यह जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में बारूदी सुरंगों की चपेट में आ गया. दूसरा जहाज तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) ले जा रहा था, जो जलमार्ग के दक्षिण में स्थित अनधिकृत मार्ग से गुजरते समय बारूदी सुरंग से टकरा गया.
नौसेना ने दावा किया कि दोनों जहाजों को अमेरिकी लड़ाकू विमानों का समर्थन प्राप्त था, लेकिन बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद उन्हें रोक दिया गया.
आईआरजीसी नौसेना ने चेतावनी दी कि जलडमरूमध्य के अनधिकृत दक्षिणी मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को नौसैनिक सुरंगों से टकराने का खतरा रहेगा.
इस बीच ईरानी सेना की नौसेना ने भी एक बयान में कहा कि Tuesday को एक अन्य तेल टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में स्थित प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर गया था, जहां वह नौसैनिक बारूदी सुरंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया.
Monday रात ईरान के प्रांतीय अधिकारियों ने मध्य ईरान के इस्फहान प्रांत में दिन के समय वायु रक्षा गतिविधियों की खबरों का खंडन किया. वहीं, ईरानी सेना ने घोषणा की कि एक चौथे टैंकर में भी आग लग गई थी.
ईरान की अर्ध-Governmentी मेहर समाचार एजेंसी ने Monday रात खबर दी थी कि इस्फहान में वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय कर दी गई थी, हालांकि इसके कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी.
बाद में Governmentी समाचार एजेंसी आईआरआईबी ने इस्फहान के सुरक्षा मामलों के उप गवर्नर अकबर सालेही के हवाले से कहा कि प्रांत के हवाई क्षेत्र में किसी भी शत्रुतापूर्ण विमान का पता नहीं चला है.
सालेही ने कहा, “वायु रक्षा और प्रांत में तैनात सशस्त्र बलों की गतिविधियों से जुड़े सभी कार्य सामान्य योजनाओं और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार चल रहे हैं.”
एक अलग बयान में ईरानी सेना ने कहा कि उसकी वायु रक्षा इकाई ने पिछले कुछ घंटों के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर एक एमक्यू-1 प्रीडेटर ड्रोन को रोक लिया. वहीं, आईआरजीसी नौसेना ने Monday को दावा किया कि उसकी सेनाओं ने अमेरिकी सेना के एक एमक्यूएम-170 आउटलॉ ड्रोन को सुरक्षित रूप से अपने नियंत्रण में ले लिया.
नौसेना के अनुसार, यह चौथा एमक्यूएम-170 आउटलॉ ड्रोन है जिसे उसकी इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और ड्रोन इकाइयों ने सुरक्षित रूप से उतारा है. साथ ही होर्मुज क्षेत्र में आईआरजीसी की वायु रक्षा इकाइयों द्वारा बिना नुकसान के कब्जे में लिया गया यह आठवां ड्रोन है.
–
वीसी


