Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

आईपीएल 2027 के लिए पंजाब किंग्स ने रिटेन किया, सूर्यांश शेडगे बोले- ‘मेरा पूरा ध्यान तैयारी पर होगा’

आईपीएल 2027 के लिए पंजाब किंग्स ने रिटेन किया, सूर्यांश शेडगे बोले ‘मेरा पूरा ध्यान तैयारी पर होगा’

आईपीएल 2027 के लिए पंजाब किंग्स ने रिटेन किया, सूर्यांश शेडगे बोले- ‘मेरा पूरा ध्यान तैयारी पर होगा’

New Delhi, 17 नवंबर . पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने आईपीएल 2027 के लिए सूर्यांश शेडगे को रिटेन किया है, जिसके बाद ऑलराउंडर ने बताया कि उनका पूरा ध्यान आगामी सीजन की तैयारियों पर है.

16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी-ऑक्शन से लगभग एक महीने पहले, सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जमा कर दी हैं. इस बीच आईपीएल इतिहास में बार रनर-अप रही पंजाब किंग्स ने Tuesday को इस सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर को रिटेन करने की पुष्टि की है.

शेडगे ने ‘ ’ के साथ एक खास बातचीत में कहा, “पिछले सीजन में सात मैच खेलने के दौरान मैंने अपना पूरा जोर लगाया और यही सबसे अहम बात है. मैं बस यही कर सकता हूं. मैं उन चीजों के बारे में नहीं सोच सकता जो मेरे कंट्रोल में नहीं हैं. मेरा पूरा ध्यान तैयारी पर होगा. श्रेयस (अय्यर) भैया का कप्तान होना, हार्दिक (पंड्या) भाई जैसे चैंपियन खिलाड़ी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना, और ऐसे कोच का होना जिन्होंने अपने देश के लिए कई वर्ल्ड कप जीते हैं – इससे बेहतर और क्या चाहिए? यह बिल्कुल अपने सामने एक क्रिकेट यूनिवर्सिटी होने जैसा है.” “तो, आप बस उनसे सवाल पूछते रह सकते हैं, उनसे सीखते रह सकते हैं. मैंने पिछले दो सालों से यही किया है और रिटायर होने के दिन तक यही करता रहूंगा,”

आईपीएल 2026 में लंबे समय तक बेंच पर बैठने के बाद मौका मिलने पर शेडगे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पारियों में 158 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 39.5 और स्ट्राइक रेट 175.55 रहा. इस प्रदर्शन ने उनकी उपयोगिता और प्रतिभा को साबित किया है.

आईपीएल में उनका सबसे बड़ा स्कोर Gujarat टाइटंस के खिलाफ आया, जब उन्होंने 29 गेंदों में 57 रन बनाए. उस समय पंजाब की टीम 36/4 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी. कुल मिलाकर, शेडगे ने इस फ्रेंचाइजी के लिए अब तक 12 मैच खेले और 165 रन बनाए, जिसमें 12 छक्के और 9 चौके शामिल हैं. इन पारियों में उनका स्ट्राइक रेट 163.36 रहा है और उन्होंने चार कैच भी पकड़े हैं. सूर्यांश शेडगे जल्द ही दोहा में होने वाले ‘राइजिंग स्टार्स मेंस एशिया कप’ में इंडिया-ए की तरफ से खेलते नजर आएंगे.

पंजाब किंग्स ने जिन छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है, उनमें लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, पाइला अविनाश, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद शामिल हैं. इन खिलाड़ियों के जाने से 10.1 करोड़ रुपए बच गए हैं, जिससे अब फ्रेंचाइजी के पास अगले महीने होने वाली नीलामी में खर्च करने के लिए 18.6 करोड़ रुपए उपलब्ध हैं.

–

आरएसजी/डीकेपी

Share